{"_id":"28ac4605b7b8e64be7761a45840ef300","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-488","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट खिड़की पर बवाल, यात्री की नाक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट खिड़की पर बवाल, यात्री की नाक तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ रेलवे टिकट खिड़की पर मंगलवार की शाम बवाल मच गया। यात्रियों के घमासान के बीच एक यात्री की नाक टूट गई। चोट लगने से उसकी नाक से खून बहने लगा। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने बवालियों को दौड़ा लिया। घायल को लेकर परिजन अस्पताल चले गए।
मंगलवार शाम दिल्ली जाने के लिए लोग पद्मावत एक्सप्रेस का टिकट ले रहे थे। लाइन इतनी लंबी थी कि यात्री सड़क तक आ गए थे। हायतौबा के बीच एक युवक तेजी से आगे गया। काउंटर पर खड़े यात्रियों को धकेलते हुए अंदर हाथ डाल दिया। यह बात अन्य यात्रियों को नागवार गुजरी। लोग उसको पकड़कर बाहर कर दिए। इससे बवाल मच गया। युवक के बाकी साथी अंदर आ गए और यात्रियों से मारपीट करने लगे।
जिससे टक्करगंज मोहल्ले के रहने वाले पंकज वर्मा नामक युवक की नाक टूट गई। साथ में आए परिजन उसको लेकर अस्पताल भागे। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने बवालियों को खोजा, मगर वे मिले नहीं। घटना के कारण पंकज वर्मा को यात्रा स्थगित करनी पड़ी। इस घटना के बाद यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई थी। एसओ बीके सिंह ने बताया कि कुछ यात्री काउंटर पर हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलने पर सिपाहियों को भेजा गया था।
विज्ञापन
बता दें कि इन दिनों दलाल भी अनारक्षित टिकट के लिए मारामारी कर रहे हैं। वे दस, पांच रुपये की खातिर यात्रियों से मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। पद्मावत, उद्योगनगरी और भोपाल ट्रेन के समय दलालाें को मारपीट करते देखा जा सकता है। लोगों का कहना है कि आज की घटना में भी किसी का दलाल का हाथ था।