{"_id":"d1da0bbeed4ef129ad9ae017620d9926","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-462","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम तक रवाना होती रहीं पोलिंग पार्टियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर शाम तक रवाना होती रहीं पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इस दौरान पोलिंग के कर्मचारी न आने से भारी अव्यवस्था फैली रही। कुछ के पीठासीन पहुंचे तो उनके सहयोगी गायब रहे कुछ के सहयोगी पहुंचे तो पीठासीन गायब रहे। किसी तरह से इधर का उधर करके आरओ ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।
सुबह से ही कुंडा के टीपी कालेज में पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाने के लिए काउंटर लग गए थे। बावजूद इसके 11 बजे तक बहुत ही कम संख्या में कर्मचारी काउंटर पर पहुंचे। धूप खिलने के बाद पोलिंग पार्टी के लोग पहुंचे लेकिन फिर भी कर्मचारी कम होने के कारण पार्टियां तैयार नहीं हो पा रहीं थीं। किसी को होमगार्ड नहीं मिल रहे थे तो किसी के सहयोगी नहीं मिल पा रहे थे। तीन बजे के बाद तो आरओ पंकज मिश्रा का भी पारा हाई होने लगा। करीब डेढ़ सौ लोगों के गायब होने की सूचना पर वह सभी की एक लिस्ट तैयार करवाकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कहने लगे।
माइक पर इसका एनाउंसमेंट भी किया जाने लगा। इस पर कुछ कर्मचारी काउंटर पर पहुंचे, लेकिन फिर भी काफी संख्या में वह गायब रहे। उधर पहले आने वाले पीठासीन अधिकारी मतपत्रों को विद्यालय में ही तैयार करने लगे। उधर बाबागंज ब्लाक से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। यहां भी कर्मचारियों के न आने से अव्यवस्था फैली रही। देर शाम तक पोलिंग पार्टियां रवाना होती रहीं। कालाकांकर में हनुमत इंटर कालेज से 160 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। उधर विहार में भी कर्मचारी कोहरे के कारण लेट पहुंचे। पोलिंग पार्टिंयां तैयार करने में शाम हो गई। पार्टियां तैयार होेने के बाद लोग गाड़ियां ढूंढते रहे।