{"_id":"126a9034c79eb3894398864529ff3bef","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-460","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जगह टूटी नहर, कई बीघे फसल जलमग्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जगह टूटी नहर, कई बीघे फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर टूटने से कई बीघे फसल जलमग्न हो गई। परेशान ग्रामीणों को सिंचाई विभाग को इससे अवगत कराया लेकिन देर शाम तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। शारदा सहायक शाखा से निकली अरखा रजबहा कालाकांकर विकासखंड के पास दाहिनी पटरी टूट गई। इससे आसपास के दर्जनों बीघे में बोई गई फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने बांधने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके चलते आलू और गेहूं की फसल डूब गई है।
उधर परियावां गांव के पास परियावां अल्पिका टूट गई। इससे कई बीघे फसल डूब गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है। अल्पिका की सफाई भी अभी हाल ही में हुई थी। ऐसे में कई जगह नहर से जुड़ी नालियां खुली थीं। ऐसे में एकाएक पानी फसलों में भर गया है। उधर बिहार रजबहा परेवा नरायनपुर के पास टूट गई। इससे दर्जनों बीघे फसल डूब गई। पानी बहाव देख ग्रामीणों के हाथ पैर फूल गए हैं। लोगों को आशंका है कि गेहूं की फसल छोटी होने के कारण इससे सड़ सकती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस नहर को बंधवाए जाने की मांग की है।