{"_id":"9282f9fd4b31463054fed0007357e24a","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-458","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने मचाया कोहराम, दो की ली जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने मचाया कोहराम, दो की ली जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे ने पहले ही दिन कोहराम मचा दिया। दुर्घटना में मासूम और शिक्षक की मौत हो गई। साथ ही ठंड लगने से दर्जन भर लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम थी। इस कारण क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं हुई। लखनऊ के जी सेक्टर अलीगंज निवासी इंजीनियर श्रीश कुमार (35) गोदरेज कंपनी में कार्यरत हैं। मौजूदा समय में उनका कार्यक्षेत्र प्रतापगढ़ है। शहर के शिवजीपुरम् में वह किराये के मकान में परिवार संग रहते थे। लखनऊ से सोमवार सुबह वह कार से पत्नी लवली (30) के साथ प्रतापगढ़ के लिए निकले। कार श्रीश ही चला रहे थे। लवली अपने छह माह के बेटे वरिष्ठ को लेकर आगे बैठी थी। लालगंज कोतवाली के ढखवा मोड़ के करीब बेकाबू डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे कार में सवार इंजीनियर दंपति समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने खून से लथपथ घायलों को बाहर निकाला और वाहन से लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। दुर्घटना की खबर सुनकर लीलापुर चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। वे भी घायलों के साथ अस्पताल पहुंच गए। सिर में चोट लगने के कारण मासूम वरिष्ठ की मौत हो चुकी थी। श्रीश और लवली की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर साथी कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए और दोनों को लेकर इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। मासूम बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोने बिलखने लगे।
दूसरी ओर अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी निवासी दयाशंकर पांडेय (50) मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में शिक्षक थे। सोमवार की सुबह वह स्कूल के लिए बाइक से निकले। रास्ते में घने कोहरे के चलते वह बाइक चलाने में दिक्कत महसूस कर रहे थे। जैसे ही वह बंडा मोड़ के करीब पहुंचे कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों ने घायल दयाशंकर को उठाया और जिला अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान इलाहाबाद के निजी अस्पताल में उनकी सांसें थम गईं। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।