फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

फ्यूज जोड़ने गए युवक की झुलसने से मौत

Sun, 06 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 06 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने गया युवक अचानक बिजली आने से झुलस गया। उसे बचाने दौड़ी एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को कुंडा सीएचसी ले आया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। उधर महिला को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के बल्ला गांव निवासी श्याम बहादुर सिंह ने सबमर्सिबल लगा रखा है। उसमें करंट नहीं आ रहा था। इस पर गांव के ही धर्मेंद्र सरोज (22) पुत्र मुरली को लाइन ठीक करने को कहा। इस पर वह चेक करते हुए ट्रांसफार्मर तक पहुंचा तो वहीं से उसे फ्यूज उड़ा दिखा। ट्रांसफार्मर जमीन पर ही रखा था। ऐसे में वह ट्रांसफार्मर से फ्यूज जोड़ने लगा। इसी दौरान बिजली आ गई। इससे वह झुलस गया।
विज्ञापन


उसकी हालत देख श्याम बहादुर की पत्नी शिव कुमार (50) ने उसे खींचना चाहा। इससे वह भी गंभीर रूप से झुलस गई। बिजली जल्द ही चले जाने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे तार से अलग किया और कुंडा सीएचसी ले आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया। उधर गंभीर रूप से झुलसी शिव कुमारी को रेफर कर दिया। घटना के बाद धर्मेंद्र के परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना न तो पुलिस को दी गई और न ही बिजली विभाग को। फिलहाल घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed