फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

दिल्ली जाने वालों का काउंटर पर हंगामा, पुलिस ने पटकी लाठी

Sun, 06 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 06 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
 रविवार को रेलवे बुकिंग काउंटर पर मारपीट के दौरान हंगामा मचा रहा। यात्रियों को जीआरपी वालों ने लाठी पटककर शांत कराया। इस दौरान टिकट खिड़की पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

हुआ यूं कि दिल्ली जाने वाले पद्मावत और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के यात्रियों की लंबी लाइन मुसाफिरखाना में लगी थी। लोग बारी-बारी से टिकट ले रहे थे। बीच-बीच में जो लोग घुस रहे थे उनसे मारपीट हो जाती थी। इसको लेकर यात्री हंगामा करना शुरू कर देते थे। इसकी सूचना जीआरपी वालों को हुई तो उन्होंने लाठी पटक कर हंगामा मचा रहे लोगों को शांत कराया। यात्रियों का आरोप था कि तीन काउंटर हैं। जब भीड़ बढ़ गई तो एक काउंटर से कर्मचारी उठकर चला गया। टिकट मिलने में हो रही देरी से नाराज यात्री हंगामा करने लगे थे।
विज्ञापन


टिकट काउंटर फुटकर की समस्या बनी रही। यात्रियों को दस पांच रुपये फुटकर लाने के लिए काउंटर से लौटा दिया जा रहा था। घंटों लाइन में लगने के बाद जब यात्री काउंटर तक पहुंचता तो फुटकर का बहाना बताकर उसको लौटा दिया जाता था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। फुटकर के लिए उनको दुकानों पर भटकना पड़ा। कई यात्री ऐसे मिले जिन्होंने फुटकर का मोह त्यागकर टिकट लिया। यात्रियों का आरोप है कि भीड़ की आड़ में कर्मचारी ठगने का काम करते हैं। फुटकर का बहाना रहता है। उनकी मंशा रहती है कि इसी बहाने यात्री पांच, दस रुपये छोड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे की ओर से खोले गए जनता टिकट घर रविवार को बंद था। जिसकी वजह से यहां की सारी भीड़ रेलवे के अपने बुकिंग काउंटर पर टूट पड़ी थी। पता चला कि जनता टिकट घर के कम्प्यूटर में खराबी आ गई है। जिसकी वजह से वह बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed