{"_id":"eef25a403f33b8e5e6d17551c0b38c46","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-454","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी विध्वंस की बरसी पर सतर्क रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी विध्वंस की बरसी पर सतर्क रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद के विध्वंस की बरसी पर जिला प्रशासन काफी सतर्क था। सार्वजनिक रूप से कोई बड़ा कार्यक्रम तो नहीं हुआ, लेकिन विभिन्न संगठनाें ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दिखाई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भंगवाचुंगी स्थित कार्यालय पर संत बाबा रामलाल के नेतृत्व में हवन, पूजन व हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यकर्ताआें ने इस मौके पर अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया।
इस मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक विजय सिंह ने कहा कि अशोक सिंहल के सपने को कार्यकर्ता साकार करेंगे। विभाग मंत्री रामआसरे पाल ने केंद्र सरकार से मंदिर निर्माण कराने के लिए कानून बनाने की मांग की। इस मौके पर रामकरन सिंह, रोहित रावत, अंजनी जायसवाल, रजनीश, रमेशदत्त, मनीष रावत, शैलेंद्र सिंह, ददन सिंह, रजनीश तिवारी, दुर्गेश ओझा, आलोक ओझा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
दूसरी ओर राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजकर अमन चैन बिगाड़ने वाले संगठनाें पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि जिस तरह बाबरी मस्जिद विध्वंस की गई वह देश के हित में नहीं था। यह दिन हमेशा काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सभासद हिमायत उल्ला बन्ने, अबरार जहानियां, नरेंद्र कुमार, अब्दुल जब्बार, फरीद, अनवारुल, जोगिंदर सिंह, असलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाबरी विध्वंस की बरसी को लेकर रविवार को प्रशासन अलर्ट रहा। खुफिया विभाग को भी मिश्रित आबादी वाले इलाके पर नजर रखने के लिए कहा गया था। कोतवाली पुलिस के साथ ही जेठवारा, लालगंज, कंधई, रानीगंज पुलिस लगातार भ्रमण कर नजर रखे हुए थी। एएसपी पूर्वी नीरज पांडेय, एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह भी बराबर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।