{"_id":"6d08f3551a2f0b30f8b72733d0c31ba5","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-452","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने दूल्हे और बारातियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवकों ने दूल्हे और बारातियों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में रास्ता पूछ रहे बारातियों व दूल्हे को नशे में धुत लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कार के शीशे तोड़ डाले। चालक के सिर और चेहरे पर ईंट पत्थर से प्रहार किया। दांत तोड़ने के साथ ही उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दूल्हे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता करने के साथ ही उनकी चेन छीन ली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
पट्टी क्षेत्र के उसीपुर गांव निवासी समर बहादुर सिंह ने अपनी पुत्री बबली का रिश्ता शिवबरन सिंह निवासी दुलहा कैमा थाना मोहब्बतपुर पैंसा जिला कौशाम्बी से तय की थी। चार दिसंबर को वर पक्ष के लोग बारात लेकर आ रहे थे। उड़ैयाडीह पहुंचकर उन्होंने कुछ लोगों से उसीपुर जाने का रास्ता पूछा। इस बीच वहां पहुंचे शराब के नशे में धुत चार-पांच लोग उनसे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दूल्हे को कार से नीचे घसीटकर पीटने लगे। बीचबचाव करने पहुंचे कार चालक सिद्दीक को युवकों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
इतने से मन नहीं भरा तो ईंट से उसके चेहरे और सिर पर कई प्रहार कर दिए। उसका दांत तोड़ डाला। चालक को मरणासन्न करने के बाद हमलावरों ने दूल्हे व बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान कार में सवार महिलाओं से अभद्रता की गई। आरोप है कि उनसे दो हजार नगदी और सोने की जंजीर भी छीन ली गई। युवकों के इस तांडव का विरोध करने का किसी ने साहस नहीं दिखाया।
विज्ञापन
दूल्हे ने किसी तरह भागकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास शुरू किया। इस बीच किसी तरह देर रात शादी की रस्म पूरी की गई। बारातियों ने मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध दो हजार रुपये लूटने, महिलाओं से अभद्रता व जंजीर छीनने की तहरीर पुलिस को दी है। पट्टी कोतवाल प्रभात यादव का कहना है कि रास्ता पूछने के दौरान मारपीट होने की जानकारी है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।