{"_id":"6cc1e0390e24527d22d36a28ef7aa2a5","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-450","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की बहादुरी से कब्जे में आया खलील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की बहादुरी से कब्जे में आया खलील
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज इलाके के खानापट्टी बूथ पर तैनात सिपाही सुरेश कुमार की बहादुरी के चलते बैलेट बाक्स में स्याही डालने वाला आरोपी खलील अहमद कब्जे में आया। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने जब प्रतिरोध किया तो उसने राइफल छीनकर भागना चाहा। मगर सुरेश ने बहादुरी दिखाते हुए आधे घंटे के प्रयास के बाद उसे धर दबोचा और मतदान कक्ष के अंदर कैद कर दिया।
जिले के लालगंज ब्लाक के प्राइमरी स्कूल खानापट्टी के ‘ब ’बूथ पर प्रत्याशी खलील अहमद दोपहर करीब ढाई बजे वोट देने अंदर गया। मतदानकर्मियों से मतपत्र लेकर पहले मुहर लगाई और जब बैलेट बाक्स में मतपत्र डालने गया तो उसी समय स्याही उडे़ल दी। उसे स्याही डालते देख पीठासीन अधिकारी दौड़ पड़े। मगर तब तक प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रखे बैलेट बाक्स में काफी मात्रा में स्याही पड़ चुकी थी। प्रधान पद के प्रत्याशी खलील अहमद ने बैलेट बाक्स में स्याही डालने के तुरंत बाद भाग निकलने का प्रयास किया। इस बीच बूथ पर रहे मथुरा जिले में तैनात सिपाही सुरेश कुमार शोर सुनकर पहुंच गया।
सिपाही ने दौड़ाकर आरोपी को दबोच लिया। सिपाही को अकेला देख आरोपी प्रत्याशी ने यह कहते हुए ललकारा कि फौज से भाग आया, तो सिपाही क्या चीज है। उसने सिपाही की राइफल छीनकर भागना चाहा। फिर क्या था, नौकरी दांव पर लगते देख सिपाही ने पूरी ताकत लगाकर आरोपी को जमीन पर पटक दिया और जोर आजमाइश होने लगी। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद सिपाही ने आरोपी को मतदान कक्ष के अंदर करके बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। उधर गांव में खबर पहुंचने पर लोग घरों से बाहर नजारा देखने के लिए उमड़ पड़े। इधर सिपाही भी अनहोनी की घटना से अलर्ट होकर राइफल लेकर बूथ के बाहर खड़ा हो गया। हालांकि गांव के लोग उसे छुड़ाने के लिए बूथ तक नहीं आए। बाद में मतदान केंद्र पर पहुंचे डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने सुरेश कुमार की बहादुरी की सराहना करते हुए उसकी पीठ थपथपाई।