{"_id":"1577748dc8d0d58d8eacab3cff606f91","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-446","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनों से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान गेहूं की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं लोगों के मोबाइल फोन भी स्विच आफ हैं। बिजली की इस अव्यवस्था से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। वे उपकेंद्र का घेराव करने का मन बना रहे हैं।
सैकड़ों गांवों में चार दिनों से अंधेरा छाया है। रानीगंज उपकेंद्र क्षेत्र के टोडर पट्टी, आसीपुर, लच्छीपुर, दरियापुर, पूरेगोसाईं, संडौरा हरिहरगंज, चांदपुर, चंदेलेपुर, वेलासगंज सहित दर्जनों गांवों में बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं पाण्डेयतारा, गौरा, तौकलपुर उपकेंद्र से भी दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे गेहूं की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। वहीं लोगों के मोबाइल, इनवर्टर सहित लद्यु उद्योग धंधे ठप पड़े हैं।
वहीं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी चौपट हो रही है। वे ढिबरी की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत उपकेंद्र पर की तो कर्मचारियों ने बड़े अधिकारी से बात करने को कहा। नाराज ग्रामीणों ने 24 घंटे में विद्युत आपूर्ति न चालू होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।