फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Thu, 03 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 03 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार को जिलाधिकारी ने मतगणनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमरों में लगी सभी खिड़कियों को बंद करने का निर्देश दिया। उधर, मतगणना परिसर में पानी भरा होने पर प्रभारी बीडीओ और एडीओ को फटकार लगाई। बिहार में मतगणनास्थल सुंदरगंज इंटर कालेज के निरीक्षण के साथ ही मतदान केंद्र मंडलभासों व कोर्रही का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने एडिशनल एसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ बिहार और बाबागंज के मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। वह पहले बिहार स्थित इंटर कालेज सुंदरगंज में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसओ बाघराय को निर्देश दिया कि मतगणनास्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर बैरियर लगाएं। इस दौरान बीच में कोई भी दुकान या संस्थान खुला नहीं रहेगा।
विज्ञापन


 इसके बाद उन्होंने मतदान केंद्र मंडलभासों व कोर्रही का निरीक्षण किया। मौके पर मिले प्रत्याशियों से कहा कि वह अपना प्रचार करें। रैली न निकालें और न ही किसी समर्थक या प्रत्याशी को धमकाने का प्रयास करें। अगर ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह बाबागंज स्थित मतगणना स्थल बनाए गए भद्रकालीदीन इंटर कालेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां परिसर में गंदगी व पानी भरा देख उन्होंने प्रभारी बीडीओ व एडीओ को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने मतगणनास्थल की सभी खिड़कियाें को बंद कराने का निर्देश दिया। साथ ही महेशगंज एसओ को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल के दो सौ मीटर की दूरी की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही घर में रहने वाले लोग बाहर नहीं नजर आने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed