फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

दहेज मांगने पर दुल्हन ने ठुकराई शादी, दूसरे युवक ने थामा हाथ

Thu, 03 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 03 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
शादी के दौरान दहेज में महंगी बाइक मांगने पर दुल्हन ने विवाह करने से ही इनकार कर दिया। इससे हंगामा मच गया। काफी मान-मनौवल हुआ, लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई। उसने  दहेजलोभी युवक को अपना जीवनसाथी बनाने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में दूल्हे समेत बारातियों को बैरंग लौटना पड़ गया। रिश्तेदारी से विवाह में ही शामिल होने आए एक युवक ने लड़की का हाथ थामा और बिना दहेज के उसके साथ शादी की। लड़की के इस फैसले को लेकर पूरे शहर में चर्चा है।
विज्ञापन


बुधवार को रेलवे स्टेशन के निकट एक फल व्यवसायी की बेटी की शादी थी। बारात सुजानगंज जिला जौनपुर से आई थी। धूमधाम से कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों की अगवानी की। उनकी पूरी आवभगत की गई। शाम को मेहमाननवाजी की रस्म पूरी होने के बाद अचानक दूल्हे ने दुल्हन के घरवालों से महंगी बाइक की डिमांड कर दी। अचानक बाइक की डिमांड होने से लड़की के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने गाड़ी देने में असमर्थता जताई। जब यह बात दुल्हन को पता चली तो उसने खुद ही शादी से इनकार कर दिया। बोली कि वह ऐसी दहेज लोभियों से रिश्ता नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने के बाद दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। दुल्हन का मिजाज भांपकर दूल्हे पक्ष के लोग बाद में बिना बाइक के शादी के लिए तैयार हो गए, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। माता-पिता ने भी अपनी लड़की पर कोई दबाव नहीं बनाया। बारात रात में बिना दुल्हन के ही लौट गई। बारात लौटने से लड़की और उसके माता-पिता का रो-रा ेकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के लोग भी तरह-तरह की बातें करने लगे। इसी बीच लड़की की ननिहाल से शादी में शामिल होने आया एक युवक उसका हाथ थामने के लिए तैयार हो गया। फिर क्या था देखते ही देखते घर का सारा माहौल बदल गया। लोगों के चेहरों पर फिर से खुशियां लौट आईं। गुरुवार को उस लड़के के साथ युवती की शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed