{"_id":"9ba0bc5b46e7a73e849365a478024476","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-439","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहल्लुम के जुलूस मेें गूंजीं हुसैन की सदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहल्लुम के जुलूस मेें गूंजीं हुसैन की सदाएं
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम की चालीसवीं पर गुरुवार को चेहल्लुम का जुलूस शान-ओ-शौकत के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में निकला। जुलूस में शिरकत करते हुए शिया हजरात गमगीन माहौल में मातम करते हुए चल रहे थे। चारों ओर या हुसैन या अली की सदाएं गूंज रही थीं।
अखाड़ों के जाबांज जगह-जगह करतब दिखा रहे थे। खुशखुशवापुर से निकला चेहल्लुम का जुलूस भंगवाचुंगी, निर्मल तिराहा, पंजाबी मार्केट और सदर चौराहे से होता हुए चिलबिला करबला शरीफ में जाकर समाप्त हुआ। मातमी जुलूस में शामिल बच्चे जंजीरी मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष रज्जब अली, इरशाद सिद्दीकी, मेराजखान, शकील अहमद, हैदर अली, आबिद रजा, इजहार हुसैन, सन्ने, हाजी मिनहाज, अशफाक इकबाल, बरकत अली आदि शामिल रहे।
अखाड़ाें में प्रदर्शन करते चल रहे युवाओं ने करतब दिखाया। बदन पर ट्यूब लाइट तोड़कर हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इसके अलावा लाठी खेलने का भी जमकर प्रदर्शन किया। अंजुमन आशिकाने रसूल एवं अंजुमन रजाए हुसैन जुलूस का नेतृत्व कर रहा थे। लोको अखाड़ा, अखाड़ा अलहुसैन, डंका, ताजिया, अंजुमन गुलामाने शामिल थे।