{"_id":"ab52ef51756667a7a507bf46727f5164","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-438","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित टैंकर दुकान और टेंपो से भिड़कर पेड़ से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित टैंकर दुकान और टेंपो से भिड़कर पेड़ से टकराया
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित टैंकर ने अजगरा बाजार में बुधवार को खलबली मचा दी। दो दुकानों को तोड़ते हुए टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद पेड़ से जा भिड़ा। हादसे के दौरान टेंपो में बैठा एक किशोर घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। बवाल होने की खबर पर एएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बुधवार को लखनऊ की ओर से डीजल लेकर एक टैंकर प्रतापगढ़ आ रहा था। अजगरा बाजार के पास वह अनियंत्रित हो गया। पहले उसने बाजार निवासी खलीक शेर खां व मकदूम जायसवाल की दुकान में टक्कर मारी। फिर आगे जाकर एक टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो पलट गया। इससे उस पर सवार अजगरा बाजार निवासी सूरज (15) पुत्र बद्री सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर मुख्यालय की ओर भागने लगा।
नाराज ग्रामीणों ने पहले टैंकर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो पथराव शुरू कर दिया। इससे टैंकर अनियंत्रित हो गया और शीशम के पेड़ से टकरा गया। सूचना पर एएसपी पश्चमी दिनेश सिंह, एसओ जेठवारा, लालगंज समेत तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोगों ने टैंकर को फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया। एसपी दिनेश सिंह खलासी रमेश व चालक बैजनाथ को साथ लेकर चले गए।