{"_id":"04a6885df406427c892815394afa5431","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-433","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बस-ट्रक में भिड़ंत, 43 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बस-ट्रक में भिड़ंत, 43 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बुधवार को बस व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे बस में सवार 43 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी।
बुधवार को पट्टी के गारापुर से सवारियां भरकर एक प्राइवेट बस इलाहाबाद के लिए जा रही थी। बस में करीब 55 लोग सवार थे। रानीगंज थाना क्षेत्र के चिरकुट्टी से होते हुए बस जा रही थी। बाजार के करीब ही बादशाहपुर की ओर से आ रहे ट्रक और बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। बस में सवार लोगों की चीखपुकार से कोहराम मच गया। लोगों की मदद के लिए आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और सभी को नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद कल्यानी देवी (35), पत्नी राकेश पांडेय, सविता (30) पत्नी अवनीश, मनीषा (30) पत्नी राजेश पाठक निवासी महोखरी, कमला शर्मा (55) पत्नी माता प्रसाद निवासी टेढ़ुई, गुलशन (30) पत्नी पोलाद निवासी जामताली थाना रानीगंज की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में बस चालक शोभनाथ पटहटिया फतनपुर, परिचालक कल्लू सिंह निवासी डिघवट, मनीषा पत्नी राजेश, मीना पत्नी रमेश, अच्छेलाल सिंह निवासी डंडारी चांदा सुल्तानपुर, परवीन पत्नी पप्पू निवासी रायपुर, मोइनुद्दीन, गुलशन, मुहीद, शीला, कल्याणी, जय प्रकाश, बृजेश, डिंपल सिंह, गुलशेर, मीना पाठक, सत्यनाम, माता प्रसाद, राम अधार, अरुण कुमार, हौसिला प्रसाद, स्नेहा, ऊधम सिंह, प्रियांश, तृप्या, सुग्रीव, मोमिा, गुल अफ्शा, शेरू समेत अन्य लोग घायल हो गए। घटना की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने हाईवे पर खड़े वाहनों को किनारे कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।