{"_id":"25a90b974128a0c6732ebc2e81b88e24","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-338","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से टावर में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से टावर में लगी भीषण आग
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विक्रम चौराहा स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगे टॉवर में शार्ट सर्किट होने से रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते देख आस-पास के लोग घर और दुकान छोड़कर सड़क पर आ गए। धुएं से अंधेरा छा गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शहर के आजाद नगर निवासी बशीर ने अपनी पत्नी के नाम विक्रम चौराहे के पास तीन मंजिला बिल्डिंग बनवाकर खाली छोड़ दिया है। यहां कई साल से एक कंपनी ने अपना मोबाइल टॉवर लगा रखा था।
रविवार दोपहर अचानक शार्ट सर्किट होने से टॉवर में भीषण आग लग गई। जिससे आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की तेज लपटें उठते देख घर और दुकान छोड़कर लोग सड़क पर आ गए। थोड़ी ही देर बाद आग से निकल रहे धुएं से मोहल्ले में अंधेरा छा गया। आग की दहशत ने लोगों को परेशान करके रख दिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टॉवर कंपनी के क्लस्टर मैनेजर सुरेंद्र ने बताया कि हादसे में टू और थ्री जी का बीटीएस जल गया। बैटरी बैंकर, पावर प्लांट, सेल्टर और केबिल जलकर राख हो गया। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।