फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

भरत से गले मिले श्रीराम, लगा जयकारा

Sun, 25 Oct 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जिले का ऐतिहासिक भरत मिलाप रविवार को परंपरागतढंग से चौक घंटाघर पर संपन्न हो गया। लक्ष्मण के साथ सीता को लेकर अयोध्या पहुंचे श्रीराम, भाई भरत से गले मिले। इस पर लोगों की आंखें भर आईं। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। भरत ने उनको अयोध्या की राजगद्दी सौंपकर अपना फर्ज पूरा किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। मंगलगीत गाए गए। सभी की आरती उतारी गई। झांकियों ने मेले में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

वैसे तो शनिवार को मोहर्रम के बाद भरत मिलाप की तैयारी तेज कर दी गई थी।

जैसे जैसे रात होती जा रही थी मेले में भीड़ जा रही थी। शानदार सजावट और रोड लाइट के बीच मेला आधी रात के बाद पूरे सबाब पर था। चौक घंटाघर पर तिल रखने की भी जगह नहीं थी। जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों से मेेले देखने हजारों श्रद्धालु आए। हर कोई मेले का आनंद लेता हुआ नजर आ रहा था। आधी रात के बाद कलात्मक झांकियों ने मेले को ऊंचाई प्रदान की। कलाकार अपने प्रदर्शनों से लोगों को मोह लिया। बच्चों ने खासकर मेले का लुत्फ उठाया। पूरी रात जागने के बाद लोगों की थकान रविवार सुबह चौकघंटाघर पहुंचते ही गायब हो गई। करीब आठ बजे भरत मिलाप संपन्न हुआ। भाई भरत ने श्रीराम को राजपाठ लौटाया।
विज्ञापन


राम और लक्ष्मण जब भरत से मिले रहे थे। उस समय यह दृश्य देख रहे हजारों श्रद्धालुओं की आंखें छलक गईं। कुछ क्षण के लिए लगा कि यह सब अयोध्यानगरी में हो रहा हो और वहां का पूरा जनमानस अपने राजा राम जो कि चौदह वर्ष बाद लौटे हो उनके दर्शन को व्याकुल हो गया हो। इस मौके पर लक्ष्मी नारायन मंदिर के पुजारी पं.वृद्धि चंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, भरत और हनुमान जी की आरती उतारी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह, मंत्री सुनील सिंह, संरक्षक अश्वनी केसरवानी, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, राजीव गुप्ता, सियाराम ऊमरवैश्य, श्याम लाल खंडेलवाल, श्रीकिशोर अग्रवाल, गोविंद प्रसाद खंडेलवाल, रविगुप्ता, अनुज सिंह, तुषार खंडेलवाल, संजीव आहूजा आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed