फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

भूमाफिया के आगे बौना हुआ प्रशासन

Sun, 25 Oct 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे शुकुलपुर गांव में करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वाले भूमाफिया के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है। इससे शिकायत करने वाले ग्रामीणों के हाथ निराशा लग रही है।
विज्ञापन


शुकुलपुर सदर तहसील और शहर से सटी हुई ग्रामपंचायत है। शहर से सटे होने के कारण गांव की जमीन शहर के रेट से बिकती है। भूमाफिया लेखपाल और अफसरों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की जमीन बेचकर मालामाल हो रहे हैं। आरोप है कि इसकी शिकायत अफसरों के पास आने के  बाद वे किनारा काट लेते हैं। साकेत गर्ल्स पीजी डिग्री कालेज के पीछे से बहने वाला नाला पाटकर बेच दिया गया।
विज्ञापन


 युवा कल्याण विभाग ने मिनी स्टेडियम बनाने के लिए सवा बीघे जमीन का चयन किया था, लेकिन भूमाफिया ने बोर्ड उखाड़कर जमीन के खरीदारों को अपनी बताकर दस लाख रुपये विस्वा में बेच दिया। इन दिनों पक्का निर्माण भी चल रहा है। सई नदी घाट तक ग्राम समाज की जमीन को भूमाफिया पैतृक जमीन बताकर मोटी रकम लेकर बेच रहे हैं। बताया जाता है कि सदर तहसील में कई वर्षों से जमे रहने वाले लेखपाल भी अपनी पत्नी और बेटे के नाम से प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणाें ने कई बार एसडीएम सदर से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। एसडीएम सदर जेपी मिश्र ने पंचायत चुनाव के बाद अभियान चलाकर अवैध कब्जा खाली कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने तालाब, नाला और ग्रामसमाज की जमीन पर अवैध कब्जा किया है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed