{"_id":"c35bda03c3e38276fc2a850dc4d98592","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हिस्सों में बंटी कोयला लदी मालगाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हिस्सों में बंटी कोयला लदी मालगाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 31 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को ऊंचाहार जा रही कोयला लदी मालगाड़ी कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन के पास दो हिस्सों में बंट गई। जब तक गार्ड को इसकी जानकारी हुई तब तक चालक आगे के हिस्से को लेकर करीब पांच किमी आगे निकल गया। घटना की खबर मिलने पर रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह गाड़ी को रोका गया। फिर पीछे लाकर वैगनों को जोड़कर मालगाड़ी को आगे रवाना किया जा सका। संयोग था कि मालागड़ी की स्पीड अधिक नहीं थी, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।
रविवार की दोपहर कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक से होते हुए एक मालगाड़ी कोयला लादकर ऊंचाहार जा रही थी। कुंडा हरनामगंज स्टेशन के पास गार्ड के डिब्बे से एक वैगन पहले की कपलिंग खुल गई। मालगाड़ी अपनी रफ्तार से आगे बढ़ गई, लेकिन गार्ड रामनरेश समेत अलग हुए वैगन की स्पीड कम होने लगी। उसे लगा कि स्टेशन होने के कारण काशन दिया गया होगा। उसने आगे देखा तो होश उड़ गए। उसके डिब्बे को आगे का वैगन घसीटे जा रहा था। इस पर वह ड्राइवर को इसकी सूचना देने लगा। थोड़ी देर बाद उसका डिब्बा रुक गया। बाद में ड्राइवर हसीन ने मालगाड़ी को पीछे कराकर वैगन और गार्ड के डिब्बे को जोड़ा। इससे काफी देर तक रेल यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।