{"_id":"338d015aeb357c786e8f94b79b02c78c","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबने से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को संदिग्ध दशा में सई नदी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए। अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा निवासी शैलजा (5) पुत्री अजीत प्रताप सिंह की लाश शनिवार को करीब 11 बजे पड़ोस के गांव मठिया में सई नदी में पाई गई। बताया गया कि शैलजा अपनी दादी के साथ रिश्तेदारी में गई थी। शनिवार को दोनों घर लौट रही थीं। दादी तो घर पहुंच गई पर शैलजा नहीं पहुंची।
उसने शैलजा के नदी में डूब जाने की जानकारी अपने छोटे बेटे डीएम को दी। डीएम गांव के लोगों के साथ नदी के किनारे पहुंचा और शव को सई नदी से निकालकर स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर गया। डॉक्टर ने शैलजा को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि छह माह पहले शैलजा की मां की मौत हो गई थी। वह इकलौती थी। खबर लिखे जाने तक घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। सई नदी में शैलजा का शव मिलने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। अंतू एसओ लल्लन यादव ने घटना की जानकारी से इनकार कर दिया।