{"_id":"5f11e00e2b63c6670b726b02","slug":"pratapgarh-news-antu-police-caught-two-crore-hemp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अंतू पुलिस ने पकड़ा दो करोड़ का गांजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अंतू पुलिस ने पकड़ा दो करोड़ का गांजा
Fri, 17 Jul 2020 11:01 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
गांजा बरामद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू पुलिस ने दो करोड़ का गांजा बरामद किया है। गांजा लदे ट्रक और कार के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों ने 16 क्विंटल गांजा विशाखापट्टनम से कोयला लदे ट्रक में छिपाकर मंगाया थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अंतू पुलिस गुरुवार रात चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लोहंगपुर में एक निर्माणाधीन मकान के पीछे स्थित बाग में कुछ लोग ट्रक पर लदा गांजा उतारकर कार में रख रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपुर देवसरा के नौरंगाबाद निवासी धीरज सिंह पुत्र कृष्णदेव उर्फ साधु सिंह, रूपनपुर निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ राहुल यादव पुत्र राजमणि यादव, सुल्तानपुर के दलहूपुर जयसिंहपुर निवासी रवि यादव पुत्र छत्रपाल यादव, मैनेपारा कादीपुर निवासी पंकज यादव पुत्र दयाशंकर व आसपुर देवसरा के जालपा निमगिरि निवासी सौरभ सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथ नगर कोतवाली के भुपियामऊ निवासी राजेश बहादुर सिंह उर्फ गौतम बाबा व आंबेडकर नगर के बसखारी निवासी मनोज यादव गांजा तस्करी का कारोबार करते हैं। राजेश और मनोज यादव की पुलिस ने खोज शुरू कर दी है। मौके से करीब 16 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा कोयला लदे ट्रक में छिपाकर कोरापुर विशाखापट्टनम से मंगाया गया था। विशाखापट्टनम में रंजीत नाम का व्यक्ति है। फोन पर बात होने के बाद उसके खाते में रकम भेजने पर वह गांजा प्रतापगढ़ के लिए भेज देता है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि इसके पूर्व वर्ष 2018 में सभी आरोपी आसपुर देवसरा से अवैध गांजा तस्करी में जेल जा चुके हैं। यह लोग गांजा राजेश बहादुर सिंह उर्फ गौतम बाबा एवं मनोज यादव निवासी बसखारी अंबेडकरनगर को सप्लाई करते थे।

ट्रक से गांजा उतारकर भुपियामऊ भेजने की थी तैयारी
आरोपियों ने बताया कि वह गांजा सुनसान स्थान पर ट्रक से उतारकर कार में लादकर भुपियामऊ निवासी राजेश सिंह के घर भेज रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके पहले वह गौरामाफी निवासी गुड्डू सिंह के भाई बाल मुकुंद सिंह के साथ यह काम करते थे। इस काम में वर्तमान में सुरेंद्र उर्फ राहुल यादव भी शामिल है।पांच हजार किलो खरीदकर दोगुने दाम में बेचते थे
गांजा तस्करों ने बताया कि वह पांच हजार रुपये की दर से गांजा खरीदकर प्रतापगढ़ लाने के बाद यहां 10 से 12 हजार रुपये प्रति किलो की दर से बेचते थे। ट्रक मालिक को भी हिस्सा दिया जाता था। पकड़े गए ट्रक के मालिक रवि यादव के पिता हैं। वहीं कार धीरज सिंह की है।- गांजा तस्करों की संपत्ति का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। इनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। जिससे ऐसा कारोबार और कोई न कर सके। न्यायालय से पकड़े गए गांजा को नष्ट किए जाने की मांग की जाएगी। अभिषेक सिंह, एसपी।