फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: New Political Board on Old Stamps

प्रतापगढ़: पुराने मोहरों पर बिछी नई सियासी बिसात

Wed, 17 Apr 2019 11:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: New Political Board on Old Stamps
loksabha election 2019
लोकसभा चुनाव की बिसात भले ही नई हो, लेकिन राजनैतिक दलों ने पुराने मोहरों पर ही दांव लगाया है। कांग्रेस और जनसत्ता दल ने जहां पूर्व सांसदों को टिकट दिया है, वहीं भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी जहां सदर से विधायक हैं तो बसपा प्रत्याशी को 2017 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। किसी भी दल ने नए चेहरे पर दांव लगाने का साहस नहीं दिखाया। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में जिले में विकास के मुद्दे पूरी तरह गायब हैं। जाति की सियासत ने जोर पकड़ लिया है। प्रतापगढ़ सीट पर 23 लाख से अधिक मतदाता हैं। जातिगत मतदाताओं की बात करें तो सबसे अधिक मतदाता पिछड़ी जाति के हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा यादव व कुर्मी हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में पिछड़ी जाति, दलित व सवर्णों ने अद व भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी हरिवंश सिंह को पौने दो लाख मतों से विजयी बनाया था।
विज्ञापन


इस बार भले ही भाजपा ने हरिवंश सिंह को मैदान में नहीं उतारा, लेकिन सदर से अपना दल एस के विधायक संगमलाल गुप्ता को पार्टी का प्रत्याशी 15 अप्रैल को घोषित किया। संगमलाल गुप्ता वर्ष 2014 के चुनाव में भी सांसद का टिकट मांग रहे थे। वह क्षेत्र में बराबर संपर्क भी करते रहते थे। कांग्रेस ने पूर्व सांसद रत्ना सिंह पर ही भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कई साल से सांसद का चुनाव कांग्रेस से लड़ती चली आ रही हैं। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ने भी सदर से विधानसभा चुनाव में ताल ठोंक चुके अशोक त्रिपाठी पर दांव लगाया है। इसके अलावा सपा से सांसद रह चुके अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से मैदान में हैं। दलित वोटर मूलत: बसपा के मत माने जाते हैं। जिनकी संख्या भी करीब एक लाख से अधिक है।

जातिवार मतदाता
मुस्लिम मतदाता         192788          
एससी मतदाता          268588
ओबीसी मतदाता        524569 
सवर्ण मतदाता           422578

2014 के लोकसभा चुनाव में मिले वोट
भाजपा -अद       हरिवंश सिंह              375789
सपा                 प्रमोद पटेल               120107
बसपा           आसिफ निजामुद्दीन          207567
कांग्रेस           रत्ना सिंह                    138620
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed