{"_id":"5c82add6bdec221423553178","slug":"pratapgarh-mobile-medical-unit-will-be-sitting-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: मोबाइल मेडिकल यूनिट से घर बैठे होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: मोबाइल मेडिकल यूनिट से घर बैठे होगा इलाज
Fri, 08 Mar 2019 11:30 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल मेडिकल यूनिट
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भी कई इलाकों में दूर-दूर तक अस्पताल नहीं हैं। ऐसे इलाकों में अब लोगों को घर बैठे इलाज मिलेगा। इसके लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन प्रतापगढ़ आ गई है। शुक्रवार को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।
मेडिकल मोबाइल वैन गुरुवार देर शाम प्रतापगढ़ पहुंच गई। जिलाधिकारी मार्काण्डेय शाही ने शुक्रवार सुबह हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना कर दिया। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही तीन और मेडिकल मोबाइल वैन प्रतापगढ़ आ रही हैं। इससे जिन इलाकों में सीएचसी अथवा पीएचसी की सुविधा नहीं है, वहां के लोगों को इलाज कराने के लिए दौड़भाग नहीं करनी होगी।
उन्होंने बताया कि वैन के भीतर चलने वाली मोबाइल मेडिकल यूनिट छोटे से अस्पताल की तरह है। इसमें एक डॉक्टर, एक नर्स, एक वार्ड ब्वॉय, लैब अटेंडेंट और फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है। वैन के भीतर ईसीजी, लेजर प्रिंटर, खून, यूरीन, शुगर, ब्लड प्रेशर जांच मशीन, ऑक्सीजन, चार कुर्सियों के साथ एक बेड है। एक चारपाई और एक ट्राइसाइकिल भी रखी है।
विज्ञापन
वैन के मेडिकल अफसर ब्रजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर वैन मरीजों के घर तक जाएगी, लेकिन इससे मरीजों को एक से दूसरी जगह नहीं ले जाया जा सकेगा।