फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: marriage of 101 pairs in group marriage function

प्रतापगढ़: एक-दूजे के हुए 101 जोड़े 

Mon, 04 Mar 2019 01:05 AM IST
vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: marriage of  101 pairs in group marriage function
सामूहिक विवाह - फोटो : प्रतापगढ़
 सामूहिक विवाह में 101 जोड़ों ने जीवन की राह पर एक साथ चलने का संकल्प लिया। 99 जोड़ों ने जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के समक्ष फेरे लिए तो वहीं दो जोड़ों ने कुरान की आयतों के बीच निकाह कुबूल किया। विवाह के बाद बाद जोड़ों को उपहार दिए गए।  
विज्ञापन


योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड बेलफेयर ट्रस्ट के संयोजन में राजाभैया यूथ ब्रिगेड ने 101 कन्याओं का विवाह रचाया। इस दौरान राजाभैया यूथ ब्रिगेड ने सभी कन्याओं को दहेज में रूप में साइकिल, बेड, बिस्तर, बाक्स, टीवी, आलमारी, कसहड़ा, बटुआ समेत गृहस्थी के हर सामान दिए। पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया व एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने बारात की अगवानी की।
विज्ञापन


इसके बाद कन्यादान के साथ ही निकाह कराए जाने की रस्म भी निभाई। व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए भी वह इधर-उधर कार्यकर्ताओं को दौड़ाते रहे। इस काम में महिला यूथ ब्रिगेड की कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। दुल्हनों को सजाने के साथ ही उनकी सारी रस्में भी पूरी कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति मौर्या, सबीना बानो, पार्वती सोनी, शशिप्रभा, अन्नू सिंह, अन्नू सिंह, गुडिय़ा पटेल, पुष्पा पटेल ने विदाई तक दुल्हनों की देखभाल की। दूल्हों के चेहरों पर भारी संख्या में उपहार पाने से खुशी झलकती दिखी। 

चार सेक्टरों में की गई थी भोजन की व्यवस्था 
कुंडा। बजरंग महाविद्यालय में राजाभैया यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के साथ काम बांट दिया गया था। चार सेक्टरों में भोजन की व्यवस्था की गई थी। इसकी जिम्मेदारी प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, कालाकांकर बीएन सिंह, बाबागंज पंकज सिंह व बिहार अनुभव यादव को दी गई थी।


यही नहीं भारी भीड़ भी मौके पर इकट्ठी हो गई। इस दौरान डा.केएन ओझा, राजाभैया यूथ ब्रिगेड के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह, वैभव पांडेय, आनंद देव पांडेय, धीरज सिंह, अनिल पटेल, प्रभात यादव आदि सहयोग में लगे रहे। उधर राजा भैया यूथ ब्रिगेड के सचिव हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed