{"_id":"612dd2ebab7cad0a794b9667","slug":"pratapgarh-man-beaten-to-death-for-visiting-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"pratapgarh : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
pratapgarh : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या
Tue, 31 Aug 2021 12:43 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:43 PM IST
सार
आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत ढाढर गांव निवासी अनिल सरोज (35) पुत्र गंगा प्रसाद सरोज का इलाके के भाटी खुर्द गांव में किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
pratapgarh news : अनिल सरोज (फाइल फोटो)।
- फोटो : pratapgarh
विस्तार
प्रेमिका के साथ पकड़े गए दलित युवक अनिल सरोज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव की है। इस गांव की रहने वाली एक युवती से ढांढर गांव निवासी दलित युवक अनिल सरोज से प्रेम संबंध थे। अनिल सरोज अक्सर भाटीखुर्द गांव अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया करता था। इस बात की जानकारी होने के बाद से गांव के लोग नाराज थे। लोग अनिल सरोज को मौके से पकडऩे की फिराक में थे। सोमवार की रात अनिल सरोज अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रात में भाटीखुर्द गांव आया था। यहां उसके गांव के लोगों ने प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।
इसके बाद गांव के लोगों ने अनिल सरोज की इस कदर पिटाई किया कि उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।