प्रतापगढ़ : विधायक मोना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले दो पर केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
लालगंज के सांगीपुर वार्ड निवासी अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने शुक्रवार की शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कैथौला निवासी अभय प्रताप उर्फ पंकज सिंह व रायपुर तियांई निवासी भोले सिंह विषेन ने फेसबुक पर रामपुर खास की विधायक व कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक दल की नेता व रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विधायक पर अपमानजनक टिप्पणी से कांग्रेसियों में पनपे आक्रोश को देख पुलिस ने एक आरोपी को दबोचकर आननफानन में जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
लालगंज के सांगीपुर वार्ड निवासी अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने शुक्रवार की शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कैथौला निवासी अभय प्रताप उर्फ पंकज सिंह व रायपुर तियांई निवासी भोले सिंह विषेन ने फेसबुक पर रामपुर खास की विधायक व कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
उन्होंने विधायक के खिलाफ अपमानजनक भाषा प्रयोग करने का साक्ष्य भी प्रस्तुत किया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, मामले की जानकारी होने के बाद रामपुर खास के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप उठा। यह देख पुलिस ने आरोपी पंकज सिंह को शनिवार को रानीगंज कैथौला के पास से गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली में पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। सीओ ने बताया कि एक आरोपी जेल भेजा गया है। दूसरे की तलाश जारी है।
एक-एक वोट रामपुर खास के बहुमुखी विकास की गारंटी : मोना
रामपुर खास की कांग्रेस विधायक व पार्टी की प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना ने सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी के साथ शनिवार को महिला व यूथ सम्मेलन को संबोधित करने के साथ जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा। विधायक मोना ने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के साथ कैंप कार्यालय पर महिलाओं व युवाओं से संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र में विकास की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया।
मोना ने महिला शक्ति को राष्ट्रीय शक्ति करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद रूपी एक-एक वोट की कीमत क्षेत्र का चतुर्दिक विकास कर चुकाएंगी। अध्यक्षता करते हुए सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव हर वर्ग की सुरक्षा के साथ समग्र विकास को क्षेत्रीय व प्रदेशीय स्तर पर सशक्त बनाया है।
कार्यक्रम का संयोजन नगर पंचायत चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी व ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह पंकज ने किया। विधायक मोना ने लालगंज बाजार में जनसंपर्क कर लोगों से सहयोग मांगा। इस मौके पर डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, डॉ. ऋचा सुकुमार, शामिनी मिश्रा, साधना गौतम, गीता सिंह, श्वेता शुक्ल, शिवांगी ङ्क्षसह, पूनम द्विवेदी, किरन पटेल, शबनम बानो, पूजा मिश्रा, निशा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।