फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: In the police encounter, the notorious criminal Tauqir pile

प्रतापगढ़ः पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी तौकीर ढेर

Fri, 07 Jun 2019 08:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jun 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: In the police encounter, the notorious criminal Tauqir pile
tauqeer - फोटो : pratapgarh
हत्या, लूट व रंगदारी के मामलों में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश तौकीर अहमद को एसटीएफ ने गुरुवार भोर में चिलबिला कोट के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसका साथी भागने में कामयाब रहा। घटनास्थल से कार्बाइन, दो पिस्टल, बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस के लिए सिरदर्द बने बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराए जाने की खबर मिलते ही आईजी प्रयागराज मोहित अग्रवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन


जिले में आतंक का पर्याय बने एक लाख के इनामी बदमाश तौकीर अहमद पुत्र हफीज अहमद निवासी आजाद नगर को कोतवाली पुलिस व एसटीएफ को काफी दिनों से तलाश थी। एसटीएफ लगातार उसके पीछे पड़ी थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। बुधवार की रात एसटीएफ को इनपुट मिला कि तौकीर अपने साथी के साथ प्रतापगढ़ में मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। चूंकि तौकीर ने मिठाई कारोबारी आशीष मौर्य  उर्फ पिंटू मौर्य से 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी और न देने पर ईद का चांद देखने के बाद अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए धमकाया था। जिसके बाद एसटीएफ लखनऊ के एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम तौकीर को दबोचने के लिए प्रतापगढ़ आ धमकी।
विज्ञापन


गुरुवार भोर में एसटीएफ की टीम अमेठी व चिलबिला रोड पर चिलबिला कोट के करीब छिपी हुई थी। अचानक अंतू की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई पड़े। जिन्हें रोकने के लिए एसटीएफ की टीम आगे बढ़ी। इस पर बाइक सवार डबल फाटक की ओर भागे, लेकिन उस ओर पहले से ही एसटीएफ के जवान मौजूद थे। पुलिस को सामने देख बाइक सवार फायरिंग करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी फायर शुरू कर दी।

करीब दस राउंड फायरिंग के बाद बाइक छोड़कर भाग रहा एक बदमाश गोली लगने से गिर पड़ा, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। फायरिंग रुकने के बाद गोली लगने से घायल बदमाश के पास पुलिसकर्मी पहुंचे। उसकी पहचान एक लाख के इनामी तौकीर अहमद के रूप में हुई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही एसपी एस आनंद, सीओ सिटी अतुल शर्मा, नगर कोतवाल भागकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। देखा तो सड़क पर तौकीर की अपाचे बाइक गिरी पड़ी थी।

 मौके से दो पिस्टल, सात खोखा, एक कार्बाइन .30 बोर व कपड़े से भरा बैग बरामद हुआ। एक लाख के इनामी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराने की खबर मिलने पर आईजी मोहित अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल आकर छानबीन की। एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में पुलिस ने तौकीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि तौकीर को पकड़ने के लिए एसटीएफ से सहयोग मांगा गया था। मुठभेड़ में तौकीर को मार गिराने वाली एसटीएफ टीम को आईजी ने बधाई दी।

Pratapgarh: In the police encounter, the notorious criminal Tauqir pile
tauqeer - फोटो : pratapgarh
नगर कोतवाली के चिलबिला कोट में गुरुवार भोर में आठ मिनट तक बदमाशों व एसटीएफ की मुठभेड़ चली। गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। करीब दस राउंड फायरिंग हुई। गोलियों का शोर थमने के बाद सन्नाटा पसरा रहा। टार्च की रोशनी में पुलिसकर्मी खोजबीन करने लगे। इस दौरान एक लाख का इनामी तौकीर जमीन पर लुढक़ा मिला। आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर पुलिस उसके साथी की तलाश करती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सडक़ पर बाइक, असलहे व कपड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस के हूटर बजाते वाहनों से सन्नाटा टूटता रहा। उजाला होने पर आसपास के कुछ लोग पहुंचे, लेकिन किनारा कसते नजर आए।

Pratapgarh: In the police encounter, the notorious criminal Tauqir pile
tauqeer - फोटो : प्रयागराज
गुरुवार भोर में करीब 3.40 बजे चिलबिला कोट के करीब डबल फाटक की ओर जाने वाले बाईपास पर ठांय-ठांय की आवाज सुन लोग सिहर गए। अनहोनी की आशंका में लोग घरों से बाहर नहीं निकले। करीब चार बजे से पुलिस के वाहन हूटर बजाते पहुंचने लगे। सडक़ पर बाइक पड़ी थी। कुछ दूरी पर ही पिस्टल और कार्बाइन भी पड़ी थी। खोखे आसपास फैले हुए थे। एक कपड़े वाला बैग भी गिरा था। वह इलाका एसटीएफ ने घेर रखा था। एनकाउंटर में मारे गए बदमाश को एसटीएफ अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचा चुकी थी। करीब 4.25 पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद पहुंचे।  देखा तो वहां एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह, एएसपी सत्यसेन यादव, निरीक्षक हेमंत भूषण सिंह मौजूद थे। उन लोगों से जानकारी लेने के बाद एसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ ही स्वाट  टीम को मौके पर बुलाया।

Pratapgarh: In the police encounter, the notorious criminal Tauqir pile
tauqeer - फोटो : pratapgarh
शहर कोतवाल व सभी चौकी प्रभारी भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग करने के लिए भागे। बाइक काफी दूर तक घिसटने के बाद रुकी थी। तौकीर को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद पुलिसकर्मी खासे उत्साहित थे। दोनों ओर का आवागमन बंद करा दिया गया था। करीब 7 बजे आईजी प्रयागराज मोहित अग्रवाल घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद टीम को बधाई देने लगे। इस दौरान आसपास के कुछ लोग पहुंचकर मामले की जानकारी करने लगे। इलाके के संतोष दुबे का कहना था कि भोर में होने वाली फायरिंग से लग रहा था कि बदमाश किसी घटना को अंजाम देकर भाग रहे हैं। वहीं अत्येंद्र सिंह का कहना था कि वह लोग पहले तो समझ नहीं पाए, लेकिन बाद में जानकारी हुई कि बदमाश को एसटीएफ ने मार गिराया है। हालांकि भोर में पुलिस व बदमाश के बीच आठ मिनट तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

Pratapgarh: In the police encounter, the notorious criminal Tauqir pile
tauqeer - फोटो : pratapgarh

एक लाख के इनामी बदमाश तौकीर के पास से बरामद कार्बाइन .30 बोर की थी। दो पिस्टल भी मिली। पुलिस ने बरामद असलहों को चेक किया तो दोनों पिस्टल में तीन-तीन बुलेट बची थीं। ऐसा लग रहा था जैसे तौकीर दोनों हाथों से फायरिंग कर रहा था। कार्बाइन के मैगजीन में 28 गोलियां होती हैं, लेकिन चैंबर में एक बुलेट फंसी हुई मिली। फोरेंसिक टीम ने फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करने के बाद बरामद सामान एसटीएफ के हवाले कर दिया।

Pratapgarh: In the police encounter, the notorious criminal Tauqir pile
tauqeer - फोटो : pratapgarh

एक लाख के इनामी बदमाश तौकीर के  एनकाउंटर का मैसेज करीब सवा चार बजे कंट्रोल रूम से पास होने लगा। जिसके बाद गहरी नींद में सो रहे पुलिसकर्मियों की नींद खुली। वह वर्दी पहनकर घटनास्थल व अस्पताल की ओर भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed