{"_id":"5e0e34e38ebc3e87b17f560e","slug":"pratapgarh-guru-govind-singh-s-prakash-parvat-took-out-a-procession-led-by-panj-pyaron-pratapgarh-news-ald264624910","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पर पंज प्यारों के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पर पंज प्यारों के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
शहर में गुरु गोविंद सिंह का 353वां प्रकाश पर्व सिख समाज द्वारा गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती में गाजे-बाजे, घोड़ा, हाथी के संग पंज प्यारों के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं-पुरुषों के कीर्तनी जत्थे की प्रस्तुतियों के बीच लोग आस्था व भक्ति से लबरेज दिखे। देररात तक गुरुद्वारे पर कार्यक्रमों का दौर चला।
गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज में सुबह 8 बजे गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन हुआ। 10 बजे के बाद सबद-कीर्तन गायन किया। दोपहर साढे़ बाहर बजे अरदास के बाद लंगर में एक पात में बैठ लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद शोभायात्रा की तैयारी शुरू हुई। सिख समाज के बच्चों, युवाओें, महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ शोभायात्रा में शामिल होने को आतुर दिखी। दोपहर करीब डेढ़ बजे पंज प्यारों के नेतृत्व में गुरु ग्रंथसाहिब की सरपरस्ती में भव्य शोभायात्रा निकली।
हाथी, घोड़े के साथ बैंडबाजे के साथ लोग निकले। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे महिलाएं, बच्चों एवं युवाओं की टोली सफाई करते हुए चल रही थी। सबद-कीर्तन की गूंज से माहौल देखते ही बन रहा था। चौक, घंटाघर पहुंचने पर पार्टी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
स्टेज पर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। श्रीराम तिराहा होते हुए शोभायात्रा पंजाबी कालोनी गुरुद्वारा जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर सुुरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह गोविंद, कर्मजीत सिंह, परमजीत सिंह, जगमीत सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
आठ फीट के जयदीप का हैरतअंगेज करतब देख रोमांचित हुए लोग
श्री गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शोभयात्रा से पूर्व शहर के हादीहाल में पंजाब से वीर खालसा गतका पार्टी तरनतारन का नेतृत्व कर रहे आठ फीट के जयदीप का हैरतअंगेज करतब देख लोगों के होश उड़ गए। जयदीप के साथ ही उनकी टीम के कलाकारों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान शहरियों की भीड़ उमड़ी रही। शाम को चार बजे आठ फिट लंबे जयदीप की टीम ने करतब दिखाने शुरू किए।
तलवारबाजी, आंखों में पट्टी बांधकर नारियल फोड़ना सहित कई अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए, लेकिन करतब देखने उमड़ी भीड़ को जयदीप की प्रस्तुति का इंतजार था। जैसे ही जयदीप मंच पर आए लोग उठ खड़े हुए। लंबे कद के जयदीप का करतब देख लोग रोमांचित हो उठे। इस दौरान जयकारे भी लगे।
जगह-जगह लंगर आयोजित हुए
प्रकाश पर्व पर शहर में सिक्ख समाज द्वारा जगह-जगह लंगर आयोजित किए गए। शोभायात्रा के दौरान भी लंगर का दौर चला। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोग लंगर का प्रसाद लेने को उमड़े रहे। लंगर में सहयोग प्रदान के लिए लोग जुटे रहे।

बाबागंज गुरूद्वारे से गुरू गोविन्द सिंह प्रकाश पर्व पर निकली पं प्यारों की शोभायात्रा।- फोटो : PRATAPGARH