फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Girl student died due to cold in Lalganj, student got sick in college in Devsara

Pratapgarh : लालगंज में ठंड से छात्रा की मौत, देवसरा में कॉलेज में बीमार हुई छात्रा

Sat, 07 Jan 2023 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 01:18 AM IST
सार

ठंड अब जानलेवा साबित हो रही है। बृहस्पतिवार को लालगंज क्षेत्र के बेनी माधव इंटर कॉलेज सिलौधी में इंटर की छात्रा ज्योति सिंह की ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Pratapgarh Girl student died due to cold in Lalganj, student got sick in college in Devsara
प्रतापगढ़ में छात्रा के ठंड से अचेत होने के बाद अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ठंड अब जानलेवा साबित हो रही है। बृहस्पतिवार को लालगंज क्षेत्र के बेनी माधव इंटर कॉलेज सिलौधी में इंटर की छात्रा ज्योति सिंह की ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को दोपहर पट्टी के देवसरा स्थित महादेव इंटरमीडिएट कॉलेज महादेव नगर में ठंड की चपेट में आने से एक छात्रा की तबियत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा ज्योति के परिजनों और डीआईओएस संग प्रधानाचार्य के बयान विरोधाभासी हैं। 

विज्ञापन


फूफा नीलेश सिंह के मुताबिक वह सांगीपुर क्षेत्र के देउम पूरब के पूरेकछवाह निवासी रविशंकर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री ज्योति सिंह बेनी माधव इंटरमीडिएट कॉलेज में 12 वीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को विद्यालय में शिक्षण के दौरान दोपहर लगभग डेढ़ बजे ठंड लगने से ज्योति की तबीयत खराब हुई। विद्यालय के अध्यापकों ने अलाव जलाकर उसे ठंड से बचाने के लिए आग तपाई और घर भेज दिया।

विज्ञापन

शाम को ज्योति की तबीयत अचानक फिर खराब हो गई। घरवाले इलाज के लिए उसे रायबरेली ले गए। जहां देर रात लगभग साढ़े दस बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। माता-पिता, भाई-बहन रोने बिलखने लगे। रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। वह दो बहनों में बड़ी थी। छोटी बहन सौम्या सिंह तथा सबसे छोटा भाई उत्कर्ष सिंह है। 

फूफा नीलेश सिंह ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि ज्योति की मौत ठंड लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। वहीं कॉलेज प्रशासन और शिक्षा विभाग के अफसर ठंड से छात्रा की मौत होने की बात से इन्कार कर रहे हैं। 

एक अन्य घटना में शुक्रवार को सुबह 11 बजे आसपुर देवसरा स्थित महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज महादेव नगर की छात्रा की तबीयत क्लास में ही खराब हो गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया। जहां उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया। हालांकि डाक्टरों ने ठंड लगने की पुष्टि नहीं की। जबकि छात्रा के परिजनों ने बताया कि उसे कंपकपी हो रही थी। कॉलेज में ही उसे ठंड लगी। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुझे लिखित रूप में अवगत कराया है कि  छात्रा ज्योति  पांच जनवरी को सुबह 10 बजे से दो बजे तक विद्यालय में थी। विद्यालय में उसकी तबीयत नहीं खराब हुई थी। घर जाने के बाद तबीयत खराब हुई होगी। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में 10 बजे से दो बजे तक विद्यालय का संचालन कराया जा रहा है। - डॉ. सर्वदानंद डीआईओएस 

छात्रा बृहस्पतिवार को विद्यालय आई थी। सुबह 10 बजे से दो बजे तक वह विद्यालय थी। इसके बाद घर गई थी। विद्यालय में ज्योति की तबीयत खराब नहीं हुई थी। उसकी मौत हम सभी के लिए दुखदायी है। -अरुण कुमार सिंह प्रधानाचार्य, बेनी माधव इंटर कॉलेज सिलौधी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed