{"_id":"5c9e656cbdec22142355484b","slug":"pratapgarh-first-polling-then-refreshments","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मतदान, फिर करेंगे जलपान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मतदान, फिर करेंगे जलपान
Sat, 30 Mar 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता के तहत मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ के धारूपुर स्थित जेडीएस एकेडमी में शुक्रवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षिकाओं, छात्राओं को पहले मतदान फिर जलपान करने के साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
जीडीएस जूनियर हाईस्कूल व आरपीएस एकेडमी के प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह ने छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा मतदान देश का भविष्य तय करेगा। महिलाओं को घर से निकलकर मतदान के दिन अपना नेता चुनना होगा। आधी आबादी को बूथ तक लाने के लिए हम सभी को घर-घर जाकर लोकतंत्र के महापर्व के मायने समझाने होंगे। उन्हें मतदान के लिए जागरूक करना होगा।
ताकि मतदान प्रतिशत में महिलाए पुरुष से पीछे न हों। इस बार पुरुषों के अनुपात में महिलाओं की संख्या अधिक हो। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार वोटर बनने वाले छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई, वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को बूथ तक पहुंचाने को कहा। इस मौके पर प्रबंधक रामनरेश सिंह, शिक्षिका रंजना, बेनी माधव, तुलसीराम, रामसहाय, लालजी, विनीत श्रीवास्तव, नेहा, लक्ष्मी, खुशी श्रीवास्तव, प्रीती गुप्ता, रोशनी, चांदनी, श्रद्धा आदि मौजूद रहीं।