फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: First done tire puncture, then breaking the mirror 1.5 lakh rupees

प्रतापगढ़: पहले किया टायर पंक्चर, फिर शीशा तोड़कर उड़ाए 1.5 लाख रुपये

Fri, 19 Apr 2019 11:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: First done tire puncture, then breaking the mirror 1.5 lakh rupees
एमडीपीजी के सामने कार से शीशा तोड़कर चोरी के बाद पुलिस पहुुंचने पर जुटी भीड़ - फोटो : प्रतापगढ़
 शहर के एमडीपीजी कॉलेज के सामने शुक्रवार को खड़ी कार का टायर पंक्चर कर बदमाशों ने खिड़की का शीशा तोड़कर 1.5 लाख रुपये नगद व जेवरात उड़ा दिए। इसकी जानकारी होने पर लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


सुलतानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के बरुआ निवासी वेदप्रकाश मिश्र अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के रीवा जिले के पड़रा में रहते हैं। वह रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी व बेटी संग अपने पैतृक घर आए थे। शुक्रवार को निमंत्रण में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। एमडीपीजी कॉलेज के सामने अपने रिश्तेदार सरस्वती नंदन पांडेय के घर मुलाकात के लिए रुक गए।
विज्ञापन


कार बेटी निधि चला रही थी। घर के सामने कार खड़ी करने के बाद सभी लोग अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब बाहर निकले तो दंग रह गए। खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और पीछे की सीट पर रखा पर्स गायब था। जिसमें डेढ़ लाख रुपये और पांच तोला सोने के आभूषण रखे हुए थे। पर्स में एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार का अगला टायर भी दो स्थानों से पंक्चर कर दिया गया था। डायल 100 को सूचना देने में समस्या पैदा हुई तो पुलिस चौकी पर जाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल छानबीन करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वेदप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी है।

मंगनी के लिए रखे थे रुपये
सुलतानपुर से निकलते समय वेदप्रकाश ने बेटी निधि की मंगनी प्रयागराज में करने की तैयारी की थी। रिश्तेदारों से मिलने के बाद वह प्रयागराज पहुंचकर बेटी की मंगनी करते। जिसके लिए रुपये व जेवरात भी साथ ले रखे थे।


बदमाशों की खोजबीन करने लगी निधि
कार का टायर पंक्चर करने के बाद शीशा तोड़कर पर्स उड़ाने वाले बदमाशों की तलाश में निधि रिश्तेदार की स्कूटी लेकर भंगवाचुंगी की ओर भागी, ताकि बदमाशों को दबोचा जा सके। हालांकि उसे सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed