{"_id":"5ca1090ebdec2214422fb553","slug":"pratapgarh-fearless-criminals-fired-to-businessman-in-front-of-the-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बखौफ बदमाश, पुलिस के सामने ही व्यापारी पर झोंक दिया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बखौफ बदमाश, पुलिस के सामने ही व्यापारी पर झोंक दिया फायर
Mon, 01 Apr 2019 12:28 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी पर झोंका फायर
- फोटो : प्रतापगढ़
मार्बल व्यापारी से पांच दिन पहले दस लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने रविवार को दुस्साहस का परिचय देते हुए सुरक्षा में लगी पुलिस की मौजूदगी में व्यापारी पर फायर झोंक दिया। बाइक से पहुंचे बदमाशों ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दुकान का शीशा चकनाचूर हो गया। खबर पाकर पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर लिया। भुलियापुर में बदमाश कोतवाल के चालक पर फायर झोंककर भाग निकले। हालांकि गोली उसे नहीं लगी।
भागते समय उन्होंने भुलियापुर स्थित पुलिस चौकी के सामने भी फायरिंग की। खबर पाकर एसपी, एएसपी, सीओ सिटी के साथ भारी फोर्स पहुंच गई और बस्ती को घेर लिया। देर रात बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया जाता रहा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। शाम को खबर पाकर आईजी भी पहुंच गए। उधर, रंगदारी मांगने के बाद अब दुकान पर फायरिंग की घटना से व्यापारी का परिवार सहमा हुआ है।
नगर कोतवाली के सदर बाजार स्थित राजस्थान मार्बल के मालिक हरि गौरव से मंगलवार को फोन पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। चार दिन में रुपये नहीं पहुंचाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी जानकारी होने के बाद एसपी ने व्यापारी की सुरक्षा में चार पुलिसकर्मी लगा दिए थे। रविवार दोपहर गौरव खाना खाने के लिए घर चले गए। दुकान पर उनके पिता शिवप्रसाद हिसाब कर रहे थे। तीन कर्मचारी दुकान के अंदर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
सुरक्षा में लगे दो सिपाही दुकान के आसपास टहल रहे थे। जबकि दो अंदर थे। इस बीच काली पल्सर से दो बदमाश दुकान पर पहुंचे। एक ने नकाब पहन रखा था जबकि दूसरे ने हेलमेट। सदर मोड़ की तरफ से आए बदमाशों ने दुकान पर पहुंचे ही दो फायर किए। गोली दुकान के शीशे के गेट से टकराई। जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। फायरिंग करने के बाद बदमाश भुलियापुर की तरफ भाग निकले। सुरक्षा में लगे सिपाही राजकुमार राय ने फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली मिस हो गई।
घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। भुलियापुर चौकी के पास खड़े कोतवाल के चालक ने बदमाशों को देख ललकारा तो उन्होंने उस पर भी फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। जवाब में उसने भी गोलियां चलाईं, लेकिन बदमाश भुलियापुर प्राथमिक विद्यालय के पास से बस्ती में भाग निकले। खबर पाकर एसपी एस आनंद, एएसपी पूर्वी, सीओ सिटी समेत भारी फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने बस्ती में घूमकर कई राउंड फायर किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। देर रात चले अभियान के बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।
चार दिन की मोहलत दी थी, पांचवें दिन दुकान पर चढ़कर की फायरिंग
मंगलवार को फोन कर रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने मार्बल व्यापारी को रुपये देने के लिए चार दिन की मोहलत दी थी। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। रविवार को पांचवें दिन उन्होंने दुस्साहस दिखाते हुए व्यापारी की दुकान पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में फायरिंग की और भाग निकले। बदमाशों की संख्या दो थी, जबकि वहां सुरक्षा में चार सिपाही लगाए गए थे। इसके बाद भी वह फायरिंग कर भाग निकले और पुलिसकर्मी कुछ नहीं कर सके।

एसपी तो गले लपटकर रोने लगा मार्बल व्यापारी
एसपी एस आनंद मौके पर पहुंचे तो व्यापारी गौरव उनके गले लगकर रोने लगे
- फोटो : प्रतापगढ़
रंगदारी के लिए दुकान पर पहुंचकर फायरिंग करने की घटना के बाद एसपी एस आनंद मौके पर पहुंचे तो व्यापारी गौरव उनके गले लगकर रोने लगे। कहा, जान बचा लीजिए, बदमाश किसी भी समय गोली मार सकते हैं। हम व्यापार तो दूर घर भी छोड़कर चले जा रहे हैं। एसपी ने उन्हें ढांढस बंधाया।