{"_id":"67e111b79926370ac4042bc0","slug":"pratapgarh-examinations-started-in-council-schools-students-sat-on-furniture-and-on-the-floor-to-give-exams-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शुरू, कहीं फर्नीचर तो कहीं जमीन पर बैठकर बच्चों ने दिया इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शुरू, कहीं फर्नीचर तो कहीं जमीन पर बैठकर बच्चों ने दिया इम्तिहान
Mon, 24 Mar 2025 02:19 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:19 PM IST
सार
प्रतापगढ़ के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो गईं। तमाम विद्यालयों में बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर और बेंच तक नहीं है। छात्र जमीन पर बैठ कर परीक्षा देते दिखे। अधिकांश छात्र परीक्षा के दिन स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
Pratapgarh
- फोटो : संवाद।
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में ज्यादातर छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे। तमाम विद्यालयों में बच्चों ने जमीन पर और टाट पट्टी पर बैठकर परीक्षा दी, जबकि कुछ विद्यालयों में बेंच फर्नीचर की व्यवस्था रही। कालाकांकर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर कुल 200 छात्र पंजीकृत हैं, जिसमें परीक्षा के दौरान 187 बच्चे उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को बैठने की समुचित व्यवस्था है। विद्यालय में तैनात सभी आठ अध्यापक आज मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी तरह विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शीतलागंज में कुल 130 छात्र नामांकित हैं, जिसमें परीक्षा में 128 छात्र पहुंचे। अंशु मौर्या प्रधानाध्यापक, मोहम्मद शब्बीर सहायक अध्यापक, प्रिया सिंह सहायक अध्यापक और निशा साहू सहायक अध्यापक मौजूद रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोगहर में पंजीकृत 64 छात्रों में 59 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि प्राथमिक विद्यालय गोगहर में 75 बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कालाकांकर के प्राथमिक विद्यालय छाछामऊ खास में 62 मे से 56 बच्चे मौजूद मिले। कालाकांकर के ही प्राथमिक विद्यालय भक्तन का पुरवा रामपुर गड़ौली 53 में सिर्फ 35 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। उच्च प्राथमिक विद्यालय मानधाता में कुल 127 छात्रों में से 116 छात्र मौजूद रहे। 11 बच्चे अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय खरवई (बड़ी) में पंजीकृत 64 में से 60 मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय सहिजनपुर में 133 छात्रों में से उपस्थित 127 बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन