फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Engineering College case: Tahrir was also given by the MLA, the project manager was accused of indecency and scuffle

प्रतापगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज मामला : विधायक की तरफ से भी दी गई तहरीर, प्रोजेक्ट मैनेजर पर अभद्रता और हाथापाई का आरोप 

Tue, 28 Jun 2022 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 12:10 AM IST
सार

रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा के प्रतिनिधि बंशीलाल ने पुलिस अधीक्षक व कंधई थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में बताया है कि जनता से मिल रही शिकायतों पर विधायक 23 जून को निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करने गए थे।

विज्ञापन
Pratapgarh Engineering College case: Tahrir was also given by the MLA, the project manager was accused of indecency and scuffle
Pratapgarh News : फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवसत में बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज में दीवार ढहाने को लेकर मचे बवाल में रानीगंज के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई है। उनके प्रतिनिधि ने कंधई पुलिस को तहरीर देकर निर्माण कराने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पर विधायक से अभद्रता और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने केस नजीं दर्ज किया है। कंधई एसओ तहरीर मिलने से इनकार करते रहे। विधायक के प्रतिनिधि का दावा है कि एसपी को भी तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन



रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा के प्रतिनिधि बंशीलाल ने पुलिस अधीक्षक व कंधई थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में बताया है कि जनता से मिल रही शिकायतों पर विधायक 23 जून को निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद इरशाद को बुलाकर घटिया निर्माण सामाग्री का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन

इस बीच प्रोजेक्ट मैनेजर अपने 8-10 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर विधायक के साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौज और हाथापाई करने लगा। वहां मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि सत्ता पक्ष से संबंध है। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। ऐसे विधायक शिकायत करते रहते हैं। यदि दोबारा कहीं मेरी शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसकी मौखिक जानकारी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दी गई। घटिया निर्माण सामाग्री प्रयोग करने से शासकीय धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। 


विधायक ने डीएम से मांगी जांच रिपोर्ट
रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए निर्माणाधीन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 23 जून को उनकी मौजूदगी में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता सुजीत राय, अवर अभियंता सुभाष शर्मा व लीलाधर मिश्र द्वारा संकलित सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है। विधायक ने पूछा है कि किस एकेडमिक इंस्टीट्यूट से मैटेरियल की टेस्टिंग की गई। निर्माण प्रारंभ होने से लेकर अब तक की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed