फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Dry rain, dipped in fun at Holi Belhah

प्रतापगढ़: खूब बरसे रंग, होली पर मस्ती में डूबा बेल्हा 

Sat, 23 Mar 2019 12:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Dry rain, dipped in fun at Holi Belhah
अबीर-गुलाल के साथ लाल-पीले और हरे रंग ऐसे बरसे कि लोग सराबोर हो गए - फोटो : प्रतापगढ़
 जनपद में गुरुवार को रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अबीर-गुलाल के साथ लाल-पीले और हरे रंग ऐसे बरसे कि लोग सराबोर हो गए। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह लोग डीजे और साउंड पर थिरकते रहे। शाम को लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर अबीर-गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली का त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए घरों में सुबह से गुझिया, पापड़, मिठाई और जायकेदार पकवान बनाए जाते रहे। 
विज्ञापन


होलिका दहन के बाद ही फिजाओं में फगुआ का रंग चढ़ने लगा। रातभर होली गीत और होलियारों के शोर से लोगों का उत्साह बढ़ता गया। गुरुवार की सुबह सात बजे से ही रंग बरसने का दौर प्रारंभ हुआ। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, भंगवाचुंगी, स्टेशन रोड, अंबेडकर चौराहा, भगवाचुंगी, सदर बाजार, पल्टनबाजार, चौक में डीजे और साउंड पर युवा थिरकते रहे। बच्चे गुब्बारों में रंग भरकर एक-दूसरे पर फेंक रहे थे, तो युवा लोगों को पकड़कर चेहरे को बदरंग कर रहे थे। अबीर-गुलाल के साथ ही बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे को रंगों से सरोबार करते रहे। 
विज्ञापन


शहर में तेलिया चौराहा, सिनेमारोड, स्टेशन रोड, सदर मोड़ सहित कई अन्य स्थानों पर होलिका दहन स्थल पर ही साउंड बाक्स लगवा दिए गए थे। गुरुवार की सुबह से ही शहर में रंग खेला जाने लगा था। इसके साथ ही डीजे वाले स्थानों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। चिलबिला में पट्टी मोड़ और मौर्या तिराहे पर जमकर कपड़ा-फाड़ होली हुई। यहां से गुजरने वाले राहगीर भी होलियारों के रंगों से बच नहीं सके। स्टेशन रोड पर भी होलियारों ने जमकर धमाल किया। बाबागंज में भी डीजे पर युवाओं की टोली ने जमकर धमाल मचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में भी खूब होली खेली गई। किशुनगंज, मदाफरपुर, कोहंडौर, कांधरपुर, अंतू, गड़वारा, मोहनगंज, रानीगंज, फतनपुर सहित अन्य इलाकों मेें होली पर दोपहर बाद तक होलियारों का धमाल देखने को मिला। 

तेलिया चौराहे पर लगा कानफाडू डीजे 
शहर के तेलिया चौराहे पर गुरुवार को कानफाडू डीजे लगा था। होली की मस्ती में डूबे युवा आवाज तेजकर झूमते रहे। उधर से गुजरने वाले लोगों को रंग में सरोबार कर देते। दिनभर बच्चे और युवाओं का जमावड़ा लगा रहा। फगुआ गीत पर थिरकते युवा सड़क पर लोट-पोट हो जा रहे थे। 

पुलिसवालों ने शुक्रवार को खेली होली 
गुरुवार को खाकी और सादी वर्दी में तैनात पुलिस के जवानों ने शुक्रवार को होली खेली। पुलिस लाइन, नगर कोतवाली में सुबह से ही रंग का दौर चलता रहा। 

हुड़दंग करने वालों पर रही नजर 
गुरुवार को जिलेभर की पुलिस सक्रिय रही। हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने वाली पुलिस शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने में सफल रही। पूरे जिले से कहीं भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। त्योहार से पहले बाजारों में फ्लैग मार्च और हुड़दंग करने वालों को पहले से चिह्नित करने के कारण इस बार त्योहार शांतिपूर्ण रहा। 

शहर में भी हुई कपड़ा फाड़ होली 
मनाही के बावजूद युवाओं ने शहर में कपड़ा फाड़ होली खेली। शहर के सिनेमा रोड पर गुरुवार की शाम युवाओं ने यह अभियान शुरू किया और अपने कपड़ों को बिजली के केबिल पर फेंक दिया। शुक्रवार को आने-जाने वाले बड़े ध्यान से रंग-बिरंगे कपड़ों को निहारते रहे। 


गांव में अभी भी होती है कीचड़ वाली होली 
ग्रामीण इलाकों में कीचड़ वाली होली का रिवाज अभी खत्म नहीं हुआ है। गुरुवार को गांव की महिलाएं और पुरुष सुबह कीचड़, दोपहर में रंग और शाम को अबीर-गुलाल की होली खेलकर परंपरा का निर्वहन किया। ढोलक की थाप पर बजने वाले होली गीत पर युवा और बच्चे थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed