फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Death of a youth injured by robbers bullet

प्रतापगढ़: लुटेरों की गोली से घायल युवक की मौत 

Sun, 10 Mar 2019 11:47 PM IST
vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Death of a youth injured by robbers bullet
लुटेरों की गोली से घायल युवक की मौत - फोटो : प्रतापगढ़
 किराने की दुकान में लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों की गोली से घायल युवक की एसआरएन में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को घटना से आक्रोशित लोग कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सदर बाजार कोहंरौटी निवासी अशोक शर्मा (37) पुत्र मेवालाल शर्मा को शनिवार की रात किराने की दुकान में लूटपाट कर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सिर में गोली मार दी थी। अशोक को गंभीर हालत में उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। जहां एसआरएन में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर घर पहुंची तो परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन


देर रात किराना व्यापारी अंजनी उमरवैश्य की तहरीर पर लूट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज की गई। रविवार को घटना से आक्रोशित लोग कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आवास पहुंचे। लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक अशोक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने जिलाधिकारी से बातचीत करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए कहा। तब जाकर लोग लौटे। लोगों का कहना था कि पुलिस अभी तक मार्बल कारोबारी राजेश सिंह को गोली मारने वाले बदमाशों तक नहीं पहुंची।

सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी
सदर बाजार कोहंरौटी निवासी अशोक शर्मा की गोली लगने से मौत की खबर मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। मकंद्रूगंज के पुलिसकर्मी उसके घर पर सुरक्षा के लिए लगा दिए गए। 

कौन करेगा बीमार पिता और बच्चों की देखभाल 
अशोक की कमाई से परिवार का खर्च चलता था। उसके पिता मेवालाल बीमार रहते हैं। पत्नी बीनू  बेटे ऋषभ और मयंक के साथ घर पर रहती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। अचानक हुई घटना से परिवार के लोगों को भी कुछ सूझ नहीं रहा है। अब अशोक की मौत के बाद उसके परिवार का खर्च कैसे चलेगा। हर कोई यही सवाल कर रहा है। 

भाई की रंजिश की छानबीन कर रही पुलिस 
सदर बाजार कोहंरौटी निवासी अशोक शर्मा का भाई संतलाल जिला अस्पताल के पास एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। कुछ  दिनों पहले उसका किसी से विवाद हुआ था। जिसमे अशोक ने हस्तक्षेप किया था। छानबीन में यह बात सामने आई तो पुलिस विवाद की खोजबीन करने लगी। मामले के बाद संतलाल को परिवार के लोगों ने बाहर भेज दिया था। 

पूर्व विधायक हरिप्रताप व बसपा नेता अशोक पहुंचे सदर बाजार
अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या की खबर मिलने पर रविवार को नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह उसके घर पहुंचे। परिवार के लोगों को सांत्वना भी दी। बाद में बसपा नेता अशोक त्रिपाठी भी मृतक के मां बाप से मिले और संवेदना जताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

बदमाशों का पीछा करने का साहस नहीं जुटा सकी पुलिस 
नगर कोतवाली के सदर बाजार कोहंरौटी निवासी अशोक शर्मा को गोली मारने वाले बदमाशों ने पहले किराना व्यवसायी अंजनी उमरवैश्य की दुकान से 15 हजार नकद, काजू, बादाम और सिगरेट लूटा था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश भुलियापुर की ओर भागे थे। जानकारी के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक एस आनंद, एएसपी अवनीश मिश्र और स्वॉट टीम भी मौके पर पहुंची। एसपी के जाने के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन करने का साहस पुलिस नहीं दिखा सकी।

जबकि घेराबंदी का दावा किया जाता रहा। जब बदमाश पुलिस की रेंज से बाहर निकल गए तब रात में भारी पुलिस बल भुलियापुर, दहिलामऊ, आजाद नगर आदि इलाकों में दबिश देता रहा, लेकिन ऐसा कोई नहीं मिला जिससे घटना के बारे में जानकारी मिलती। फिलहाल कोतवाली पुलिस कदम कदम पर फेल नजर आ रही है। 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बदमाशों को चिह्नित तक नहीं किया जा सका।

एसपी ने दरोगा को 25 हजार देकर भेजा इलाज कराने 
अशोक की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक एस आनरंद ने दरियादिली दिखाई। उन्होंने सिटी चौकी पर तैनात एक दरोगा के हाथ से 25 हजार रुपये इलाज के लिए भेजे। ताकि उसके इलाज में किसी तरह की समस्या न आए। 

जेल में निरुद्ध शातिर बदमाश खाते है काजू-बादाम
जिले में निरुद्ध शातिर बदमाशों के लिए ही किराने की दुकान पर लूटपाट की गई थी। बीच में आए अशोक शर्मा को बदमाशों ने पकड़े जाने के भय से गोली मारी थी। बदमाश जो काजू बादाम लूटकर ले गए, वह जेल में निरुद्ध बदमाशों के पास पहुंचाना था। ताकि उन लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इस बात की भनक लगने पर रविवार को स्वाट टीम जेल पहुंची और काफी देर तक छानबीन करती रही।

सदर बाजार कोहंरौटी निवासी अंजनी ऊमरवैश्य के किराने की दुकान से बदमाश काजू, बादाम, सिगरेट व 15 हजार रुपये लूटने के बाद भुलियापुर की ओर भागे। बदमाशों ने रास्ते में अशोक के सिर में गोली मार दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो किराने की दुकान से बादाम, काजू व सिगरेट लूटने के बाद जेल में निरुद्ध शातिर बदमाशों तक पहुंचाया जाना था। इस बात की भनक लगने पर क्राइम ब्रांच की टीम जेल पहुंच गई।


जेल में बंदियों से मुलाकात करने वाले लोगों पर पुलिस की नजर रही। घटना की फुटेज बंदियों व बंदीरक्षकों को दिखाई गई। ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। पुलिस का दावा है कि एक बदमाश कंधई इलाके का हो सकता है। दो बदमाश लोकल ही हैं। जिनकी तलाश में टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed