{"_id":"5c9e240fbdec221450545cc4","slug":"pratapgarh-death-of-a-young-man-after-coming-down-in-a-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Sat, 30 Mar 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पिता को बचाने के चक्कर में दस वर्षीय बेटा भी झुलस गया। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के शिवगढ़ बिंदागंज गांव निवासी सियाराम उमरवैश्य (48) पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ शुक्रवार सुबह घर के अंदर मौजूद था। इस दौरान कमरे में चल रहा फर्राटा पंखा गिर गया। उसमें करंट उतर गया था। पंखा उठाने के दौरान सियाराम करंट की चपेट में आ गया।
उसके शोर मचाने पर दस वर्षीय बेटा अंश भागकर मौके पर पहुंचा। पिता को बचाने के प्रयास में वह भी झुलस गया। आनन फानन में परिजन किसी तरह दोनों को अलग कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। बेटे का इलाज चल रहा है। सियाराम के दो बेटे राम सजीवन, अंश व बीस वर्षीय बेटी आरती है।
विज्ञापन
मां के बाद सिर से उठ गया पिता का भी साया
शिवगढ़ बिंदागंज निवासी सियाराम के दो बेटे अंश व रामसजीवन हैं। बेटी की वह शादी कर चुका है। तीन वर्ष पहले सियाराम की पत्नी आरती की मौत हो गई थी। तब से सियाराम घर पर रहकर खेती करता था। शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से सियाराम की मौत हो गई। इससे बच्चों के सिर से मां के बाद पिता का भी साया उठ गया।