फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh: dead girl's body found in well in five days

pratapgarh: पांच दिन से गायब छात्रा का शव कुएं में मिला

Thu, 30 Apr 2020 11:30 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh: dead girl's body found in well in five days
फतनपुर थाने के जगदीशगढ़ में कुएं में लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : pratapgarh
 पांच दिन से गायब छात्रा शव कुंए में मिला। कुंए से उठ रही दुर्गंध के बाद परिवार के लोगों को जानकारी हो सकी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कुंए निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में छात्रा की पानी से डूबने के चलते मौत की बात सामने आई है। उधर, छात्रा के चाचा ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी पूनम गौड़ (20) पुत्र राकेश गौड़ शेखूपुर स्थित महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 25 मार्च की शाम वह घर से अचानक गायब हो गई।
विज्ञापन


परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो दिन बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने भी छात्रा के गायब होने को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग रिश्तेदारी में खोजबीन करते रहे। गुरुवार की सुबह दूध लेने राकेश के घर आ रहे ग्रामीणों ने कुएं से दुर्गंध उठने की जानकारी दी। जिसके बाद गांव के लोग कुएं के पास गए।

देखा तो अंदर पूनम की लाश तैर रही थी। यह देखते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।


इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूनम की मौत पानी में डूबने से होने की बात सामने आई है। मृतका के चाचा अखिलेश उसकी हत्या की आशंका जताते रहे। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि परिवार के लोगों की बातों की भी छानबीन की जा रही है। मृतका का पिता मुंबई में रोजी रोटी के सिलसिले में रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed