फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Dabish in search of property dealer's killers, picked up three

Pratapgarh: प्रापर्टी डीलर के हत्यारोपियों की तलाश में दबिश, तीन को उठाया

Sat, 09 May 2020 11:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 May 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Dabish in search of property dealer's killers, picked up three
crime scene - फोटो : Twitter
प्रापर्टी डीलर के हत्यारोपियों की तलाश में रात भर पुलिस की तीन टीमें संभावित स्थानों पर दबिश देती रहीं। तीन लोगों को कोतवाली लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी असलहे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


इधर मृतक प्रापर्टी डीलर का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गहमागहमी के बीच परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले गए। मृतक पक्ष के लोगों ने घटना की तहरीर नहीं दी। जबकि गोली से घायल दूसरे पक्ष से सर्वेश तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अभी हत्यारोपियों की तलाश में है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के बराछा निवासी राम प्रसाद पांडेय व सर्वेश तिवारी निवासी सगरा के बीच शुक्रवार को दहिलामऊ चांदमारी स्थल पर प्लाट की बिक्री के कमीशन के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में राम प्रसाद व दूसरे पक्ष के सर्वेश समेत आठ लोगों को गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली से घायल राम प्रसाद ने उपचार के दौरान प्रयागराज में दम तोड़ दिया। देर रात शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद रही। दूसरे दिन भी मृतक राम प्रसाद पक्ष के लोगों ने पुलिस को घटना की कोई तहरीर नहीं दी। गहमा-गहमी के चलते पुलिस दूर खड़ी रही।

शनिवार की सुबह करीब नौ बजे परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए। कोतवाली पुलिस ने सभी को देल्हूपुर की सीमा तक पहुंचाया। उधर रात में ही सीओ सिटी अभय पांडेय, नगर कोतवाल व स्वाट टीम लगातार हत्यारोपियों की तलाश में दबिश देती रही। भुआलपुर, सिटी में कई लोगों के घरों पर पुलिस ने तांडव मचाया।

तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस घटना में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ करती रही। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अधिकांश लाइसेंसी असलहे बरामद कर लिए गए हैं। उधर गोली से घायल आनंद तिवारी की हालत गंभीर देख आपरेशन की तैयारी चल रही थी।


गोली से घायल सर्वेश तिवारी की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि अभी मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त असलहों का लाइसेंस निरस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed