फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Crime: Three people including the son of a retired inspector named in the murder of a girl

Pratapgarh Crime : युवती की हत्या में सेवानिवृत्त दरोगा के पुत्र समेत तीन नामजद, दो हिरासत में

Sun, 27 Apr 2025 12:33 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Apr 2025 12:33 PM IST
सार

नया माल गोदाम रोड पश्चिमी सहोदरपुर स्थित होटल सिटी प्राइम रेजीडेंसी के कमरे में शुक्रवार की रात युवती की हत्या के मामले में दिवंगत सेवानिवृत्त दरोगा के पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Pratapgarh Crime: Three people including the son of a retired inspector named in the murder of a girl
युवती का शव बाहर निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

नया माल गोदाम रोड पश्चिमी सहोदरपुर स्थित होटल सिटी प्राइम रेजीडेंसी के कमरे में शुक्रवार की रात युवती की हत्या के मामले में दिवंगत सेवानिवृत्त दरोगा के पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी समेत दो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। होटल सपा के जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी का है। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के बांसूपुर की रितू पाल का शव रात करीब दस बजे मिला था। जांच में गला कसकर हत्या की बात सामने आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


मृतका के दादा चंद्रपाल के अनुसार रात लगभग नौ बजे पौत्री के साथ पढ़ने वाली पड़ोस की लड़की के घर पर दो नंबरों से फोन आया था। दोनों से जानकारी दी गई कि अभिषेक घर पहुंच गया है। रितू पहुंची की नहीं। बाद में दोनों मोबाइल फोन बंद हो गए।उनका आरोप था कि देल्हूपुर के गजेहड़ा पहाड़पुर निवासी अभिषेक कुमार, तौकलपुर निवासी अभय पाल उर्फ जैकी व आर्यन ने साजिश के तहत हत्या व बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


चंद्रपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। होटल की सीसीटीवी का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि आरोपी अभिषेक के पिता सेवानिवृत दरोगा थे। करीब दो महीने पहले उनकी मौत हो चुकी है। अभिषेक का दो साल से रितू से नजदीकी रिश्ता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अभिषेक और आर्यन से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को परिजनों ने बेल्हा देवी पुल के करीब शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रिश्तेदार अजय ने कराई थी दोस्ती

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अजय उर्फ जैकी मृतका रितू का रिश्तेदार है। जिसने दो साल पहले रितू की अभिषेक कुमार से मुलाकात कराई। पहले दोस्ती हुई। फिर दोनों के एक-दूसरे के करीब आते चले गए। अक्सर दोनों मिलते थे। साथ में अजय व दूसरे दोस्त भी रहते थे। इस बात से परिजन अन्जान थे।

दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि

होटल में युवती की रितू पाल की हत्या के बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। केवल गला कसने से मौत होने की बात सामने आई है। संवाद

होटल में छानबीन की गई है। घटना के खुलासे व आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। - डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक

प्राथमिक जांच...दोपहर में ही हत्या कर निकल गया था अभिषेक

होटल की सीसीटीवी खंगालने के दौरान यह सामने आया कि शुक्रवार सुबह दस बजे अभिषेक व रितू एक साथ पहुंचे। आईडी जमा करने के बाद दोनों पहली मंजिल स्थित कमरे में चले गए। दोपहर में रितू का किसी बात को लेकर अभिषेक से विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में अभिषेक ने रितू की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। दोपहर में कमरे से तेज आवाज आ रही थी। लेकिन कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। करीब दो बजे बाहर से कमरा बंद कर अभिषेक चाभी लेकर चला गया। युवती का पता करने के लिए रात में जैकी उर्फ अभय और आर्यन बाइक से होटल आए थे। मौत की खबर मिलने के बाद अपनी बाइक अभिषेक के घर खड़ी कर भाग निकले। पुलिस ने अभिषेक के घर से बाइक बरामद कर ली। 

अजय ने बुक कराया था होटल
 

अभिषेक के पहुंचने से पहले ही अजय उर्फ जैकी ने कमरा बुक करा दिया था। खुद किराया भी जमा किया था। जांच के दौरान कमरे की सफाई करने पहुंचे सफाईकर्मी चांद पर शंका गहरा गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में चांद की हरकतें संदिग्ध मिली हैं। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।

दोनों की ली आईडी रजिस्टर पर नहीं किया दर्ज

छानबीन के दौरान यह बात सामने आई कि मृतका रितू व अभिषेक की आईडी तो होटल के काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारी ने ले ली थी। लेकिन इंट्री रजिस्टर में दर्ज नहीं की। बाद में होटल पहुंचे सपा नेता कर्मचारियों से रजिस्टर दुरुस्त कराने लगा। तब तक कुछ लोगों ने रजिस्टर का वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed