फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Conversion noise in Changai Sabha, five in custody amid uproar

प्रतापगढ़ : चंगाई सभा में धर्मातंरण का शोर, हंगामे के बीच पांच हिरासत में

Mon, 27 Feb 2023 01:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 01:55 AM IST
सार

कोहंड़ोर थाना क्षेत्र के सराय रजई गांव में रविवार को एक घर के भीतर चंगाई सभा चल रही थी। धर्मांतरण के शोर पर छानबीन करने पहुंचे लोगों के साथ अभद्रता के बाद मारपीट की गई। इसे लेकर वहां हंगामा होने लगा।

विज्ञापन
Pratapgarh: Conversion noise in Changai Sabha, five in custody amid uproar
हिरासत - फोटो : gettty

विस्तार

कोहंड़ोर थाना क्षेत्र के सराय रजई गांव में रविवार को एक घर के भीतर चंगाई सभा चल रही थी। धर्मांतरण के शोर पर छानबीन करने पहुंचे लोगों के साथ अभद्रता के बाद मारपीट की गई। इसे लेकर वहां हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

वहां से धार्मिक पुस्तकों के साथ ही प्रार्थना से जुड़े संसाधन भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए। कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के सराय रजई गांव में रविवार को स्थानीय रामकुमार के घर में चंगाई सभा चल रही थी। आरोप है कि सभा में शामिल आसपास के दर्जनभर गांव के करीब 100 लोग मौजूद थे। उन्हें दूसरे धर्म की शपथ ग्रहण कराने की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन

मामले की जानकारी के बाद कऊ लोग वहां पहुंच गए। सभा कराने वाला खुद को धर्मगुरु बताकर लोगों के साथ अभद्रता करने लगा। इस दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट की भी की गई। जिसे लेकर वहां हंगामा होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके से गृह स्वामी रामकुमार भाग निकला, लेकिन उसके परिवार के लोगों के साथ ही कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने सभा स्थल से कई धार्मिक पुस्तकें, धर्म चिन्ह बरामद कर लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि फरार रामकुमार अलग- अलग गांव के कई लोगों को गुमराह कर प्रार्थना सभा के साथ धर्मांतरण कराता है। प्रभारी थानाध्यक्ष कंधई ने बताया कि वहां केवल प्रार्थना हो रही थी। धर्मांतरण की बात गलत है। हिरासत में किसी को नहीं लिया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed