फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Case on eight in the case of knife fighting, four in custody

प्रतापगढ़: चाकूबाजी की घटना में आठ पर केस, चार हिरासत में

Sun, 06 Sep 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Case on eight in the case of knife fighting, four in custody
Pratapgarh: Case on eight in the case of knife fighting, four in custody
घर में महिलाओं के नहाते समय परिवार के युवकों के ताकझांक करने का उलाहना देने में हुई चाकूबाजी की घटना में छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के हंडौर शेखपुर निवासी रहमत अली के घर की महिलाएं शुक्रवार को घर के भीतर नहा रही थीं। आरोप है कि पट्टीदार हारुन के परिवार के कुछ युवक ताकझांक कर रहे थे। इसका उलाहना देने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले व चाकूबाजी हुई। घटना में रहमत, बेटा इमरान, बेटी सफीना समेत नौ लोग घायल हो गए थे। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत गंभीर देख रहमत व इमरान को प्रयागराज रेफर किया गया था। मामले में दूसरे दिन शाजीन बेगम पत्नी नौशाद की तहरीर पर आरोपी मो. साहिल, फारूक, आसिफ, सलमान, फातिमा पत्नी हारून व बेटी समेत अंतू थाना क्षेत्र के सहनिया निवासी दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधीक्षक के बाद डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोराना
सीएचसी अधीक्षक के बाद डाक्टर समेत चार स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के तीन परिजनों के भी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पंद्रह दिन तक अस्पताल में प्रसव नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज सीएचसी में शुक्रवार को अधीक्षक की जांच रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। इसके बाद शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों व उनके परिजनों की जांच कराई गई। इसमें एक चिकित्सक समेत तीन महिला स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले। एक महिला स्वास्थ्य कर्मी का पति व दो बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए। अस्पताल परिसर में कोरोना के आठ मामले मिलने के बाद हड़कंप मच
गया। स्वास्थ्य महकमे ने लालगंज सीएचसी में सैनिटाइजेशन व साफ सफाई के लिए इसको दो दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया था। महिला स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के चलते अस्पताल में प्रसव पंद्रह दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

अब यह सुविधाएं रानीगंज कैथौला सीएचसी में स्थानांतरित की गई हैं। अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि दो दिन बाद ओपीडी व इमरजेंसी शुरू हो जाएगी। जबकि प्रसव की सुविधा पंद्रह दिन बंद रहेगी। इस अवधि में मरीजों को रानीगंज कैथौला सीएची से उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed