{"_id":"5c855ad4bdec22143b6efe13","slug":"pratapgarh-candidates-will-be-examined-in-the-heat-of-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: तपती गर्मी में मतदाताओं की होगी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: तपती गर्मी में मतदाताओं की होगी परीक्षा
Mon, 11 Mar 2019 12:13 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
voter list
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को तपती गर्मी में परीक्षा देनी होगी। जिले में छठवें चरण में 12 मई को मतदान होगा। जबकि पिछली बार 7 मई को मतदान हुआ था। वोटरों में मतदान को लेकर तमाम कवायद के भी उत्साह नहीं दिखा था।
जिले में छठवें चक्र में 12 मई को वोट डाले जाएंगे। आयोग की घोषणा के बाद भले ही प्रशासनिक अमला चुनाव कराने की तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है, लेकिन सबसे अधिक समस्या मतदाताओं को उठानी होगी। तपती दोपहरी में मतदाताओं को वोट देने के लिए घरों से निकलना पड़ेगा। जिस समय वोटिंग होगी, उस दौरान गर्मी का असर हर लोगों को प्रभावित करता रहेगा।
खेतीबाड़ी से भले ही किसान फुर्सत पा जाएंगे, लेकिन मतदान केंद्रों पर गर्मी में लाइन लगाना आसान नहीं होगा। मतदान के बाद लोगों को ज्यादा दिनों तक परिणाम का इंतजार नहीं करना होगा। मतदान के 11 दिन बाद 23 मई को परिणाम आ जाएगा। फिलहाल मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन भी लोगों को जागरूक करने की कवायद में जुटेगा।