फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: cabinet mi

Pratapgarh: कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप, पट्टी ब्लाक में की थी समीक्षा बैठक 

Fri, 03 Jul 2020 08:06 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: cabinet mi
prayagraj news: कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : prayagraj
सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से शुक्रवार को राजधानी लखनऊ से बेल्हा तक समर्थकों में हड़कंप मचा रहा। बीते शनिवार को जिले में प्रवास के दौरान पट्टी ब्लाक सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करने के साथ ही काबीना मंत्री कुछ लोगों से मिले भी थे। अब कैबिनेट मंत्री की रिपोर्ट आने के बाद उनके करीबियों और अफसरों की नींद उड़ी हुई है। उधर, समर्थक शुक्रवार को दिनभर जल्द उनके स्वस्थ होने की दुआएं करते रहे। 
विज्ञापन


योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। विकास भवन के वह अफसर जो प्रोटोकाल के तहत मिलने गए थे और समीक्षा बैठकों में लगातार प्रतिभाग कर रहे थे उनकी नींद उड़ गई है। बीते शनिवार को कैबिनेट मंत्री ने पट्टी ब्लाक सभागार में एसडीएम, सीओ, बीडीओ, टाउन एरिया अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सहित विभागीय कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के बाद मदाफरपुर और रंजीतपुर चिलबिला में कुछ लोगों से मिले भी थे। जनपद और ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों के साथ ही जिन स्थानीय लोगों के संपर्क में आए, उनके होश उड़ गए हैं। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे सोशल मीडिया पर खबरे चलने से प्रशासनिक अमला दंग रह गया। उधर, समर्थक दिनभर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ,पीडी सहित 50 लोगों के लिए गए सैंपल 

विकास भवन में शुक्रवार को डीडीओ, पीडी सहित 50 लोगों के सैंपल लिए गए। विकास भवन में बने कोविड हेल्प डेस्क में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। 


विकास भवन पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अफसरों और कर्मचारियों का सैंपल लिया। डीडीओ, पीडी, डीपीओ सहित विकास भवन के कर्मचारियों का सैंपल लिया गया। गुरुवार को डीएम के साथ ही कलेक्ट्रेट कर्मियों का सैंपल लिया गया था। दोपहर बाद कैबिनेट मंत्री के  पॉजिटिव आने की जानकारी होने पर वह अधिकारी और कर्मचारी परेशान दिखे, जिन्होंने अभी तक अपनी जांच नहीं कराई है। फिलहाल शनिवार को भी कर्मचारियों का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed