{"_id":"62a4f3fa7863ca5f5401e991","slug":"pratapgarh-bjp-clashes-with-each-other-in-front-of-deputy-cm-brijesh-pathak","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सामने आपस में भिड़े भाजपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सामने आपस में भिड़े भाजपाई
Sun, 12 Jun 2022 01:28 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:28 AM IST
सार
भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। सुखपाल नगर में जनसभा के बाद डिप्टी सीएम डाक बंगला पहुंचे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के सामने हाथापाई करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में भाजपाई आपस में ही भिड़ गए। उपमुख्यमंत्री के सामने ही हंगामा होता रहा। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के पीआरओ और कुछ कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और नोकझोंक हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। किसी तरह दूसरे नेताओं ने मामला संभाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। हंगामा होते देख डिप्टी सीएम दो मिनट के भीतर अपना संबोधन खत्म कर भाजपा कार्यालय से विकास भवन के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। सुखपाल नगर में जनसभा के बाद डिप्टी सीएम डाक बंगला पहुंचे। यहां भोजन करने के बाद उन्हें भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करनी थी।करीब एक घंटे तक कार्यालय पर कार्यक्रम था। डाक बंगले से जब वह भाजपा कार्यालय के निकले तो कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
सभागार कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा था। डिप्टी सीएम के बोलने के लिए माइक संभालते ही भाजपा नेताओं ने सीएमओ के खिलाफ शिकायत शुरू कर दी। इस दौरान सीएमओ के विरोध में नेंबाजी शुरू हो गई। यह देख डिप्टी सीएम ने कहा कि मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह चाहे कोई भी अफसर हो। खामियां मिलन पर निलंबन होगा। इसके बाद भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। इस पर डिप्टी सीएम वहां से विकास भवन जाने के लिए बाहर निकले। इस दौरान भाजपाई आपस में ही भिड़ गए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के निकलने के दौरान किसी ने कौशांबी सांसद विनोद सोनकर को धक्का दे दिया। इसे लेकर सांसद विनोद सोनकर के पीआरओ से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की कहासुनी होने लगी। बात हाथपाई तक पहुंच गई। यह देख भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने बीचबचाव किया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि एक कार्यकर्ता सांसद विनोद सोनकर के साथ सेल्फी ले रहा था। इसी बात को लेकर उनके पीआरओ से कुछ कहासुनी हुई थी।