{"_id":"5e0f8bfa8ebc3e87ee3bbe50","slug":"pratapgarh-bihar-and-kunda-laggards-to-build-housing-pratapgarh-news-ald264723158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: आवास का निर्माण कराने में बिहार और कुंडा फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: आवास का निर्माण कराने में बिहार और कुंडा फिसड्डी
विज्ञापन
home
प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराने में बिहार और कुंडा विकास खंड फिसड्डी साबित हो रहे हैं। बिहार ब्लाक में सबसे अधिक 836 आवास और कुंडा विकास खंड में 783 आवासों का निर्माण अभी अधर में हैं। तीसरे स्थान पर आसपुर देवसरा ब्लाक है, जिसमें 514 आवासों का निर्माण लंबित है। इन ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण के लिए धनराशि अंतरित की जा चुकी है, मगर अभी तक निर्माण पूरा नहीं किया गया है।
वर्ष 2019-20 में जिले के 9,500 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्का मकान देने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में अभी तक 4,193 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, मगर 5307 आवासों का निर्माण अधर में है। चालू वित्तीय वर्ष में बिहार ब्लाक को सबसे अधिक 1550 आवास और कुंडा को 1378 आवास का लक्ष्य दिया गया था।
दरअसल, वीडीओ ने पहले आवास के लाभार्थियों की लंबी लिस्ट भेज दी, मगर जिला प्रशासन के पात्रता की जांच में जब पोल खुलने लगी, तो वीडीओ के वेतन से भुगतान धनराशि की रिकवरी प्रारंभ करने की कवायद प्रारंभ कर दी, तो वीडीओ ने आवास निर्माण को झटका देना प्रारंभ कर दिया। आलम यह है कि जिले में अभी 5307 आवासों का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इसमें बिहार ब्लाक के 836, कुंडा के 783, आसपुर देवसरा के 514, बाबागंज 587 आवास लंबित हैं। पीडी आरसी शर्मा ने बताया कि बीडीओ की बैठक करके अविलंब आवास पूर्ण कराने को कहा गया है। लापरवाही बरतने वाले वीडीओ के खिलाफ कार्रवाई होगी।