प्रतापगढ़ : डीजे बंद कराने से गुस्साए लोगों ने मैरिज हाल में किया उपद्रव, संचालक को पीटा
नगर कोतवाली इलाके के करनपुर निवासी सुनील कुमार मौर्य का पूरे चकई गांव में मैरेज हाल है। रविवार की रात आयोजित शादी समारोह में कोतवाली इलाके के संग्रामपुर गांव से बारात आई थी। रात दस बजे तक डीजे बजाकर बराती डांस कर रहे थे। इस बीच डीजे बजाने से दुल्हन के घर वालों ने रोक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली पूरे चकई स्थित मैरेज हाल में रविवार की रात शादी समारोह में उस समय खलल पड़ गया। जब डीजे बंद कराने के विरोध में लाठी डंडा लेकर पहुंचे दर्जनों लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। मैरिज हाल संचालक, कर्मचारी को पीटने के बाद दुल्हन के रिश्तेदारों को भी जमकर पीटा। जिससे विवाह घर में मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजी। मैरिज हाल संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
नगर कोतवाली इलाके के करनपुर निवासी सुनील कुमार मौर्य का पूरे चकई गांव में मैरेज हाल है। रविवार की रात आयोजित शादी समारोह में कोतवाली इलाके के संग्रामपुर गांव से बारात आई थी। रात दस बजे तक डीजे बजाकर बराती डांस कर रहे थे। इस बीच डीजे बजाने से दुल्हन के घर वालों ने रोक दिया। मगर युवक मान नहीं रहे थे। यह देख मैरिज हाल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवाह घर पहुंचकर बरातियों को डाटकर डीजे बंद करा दिया। यह भी बताया कि कोरोना गाइडलाइन के चलते रात में डीजे नहीं बज सकता।
लहराए गए असलहे
आरोप है कि इसी से नाराज होकर करीब एक घंटे बाद दो दर्जन की संख्या में दंबग लोग लाठी डंडा लेकर कार व बाइक से मैरेज हाल पहुंचे। उस समय जयमाल हो रहा था। इसके बावजूद स्टेज के पास ही दुल्हन के परिजनों पर लोहे के रॉड व हॉकी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने वाले सुनील, अमृतलाल मौर्य, रामकिशुन, धु्रवराज मौर्य आदि को पीटा और महिलाओं से अभद्रता करते रहे। विरोध करने विवाह घर में तोड़फोड़ करते हुए असलहा लहराने लगे। यह देख लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।
अफरा तफरी के बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुनील की हालत गंभीर देख डाक्टर ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने बारात पक्ष के दुर्गेश निवासी संग्रामपुर, विजय, योगेंद्र निवासी चिलबिला, रामदयाल निवासी महुली, अंकुर मौर्य निवासी पल्टन बाजार, सम्राम अजीत नगर व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
डीजे पर डांस कर रहे नशेड़ियो के बीच जमकर मारपीट
नगर कोतवाली इलाके के गायत्री नगर के पास रविवार की रात बारात आई थी। डीजे पर डांस के दौरान नशे में धुत युवक आपस में ही किसी बात पर विवाद कर मारपीट करने लगे। मारपीट होने से करीब आधे घंटे तक कटरा रोड पर जाम लग गया था। स्थानीय लोग मामला शांत कराने पहुंचे तो मारपीट करने वाले नशेड़ी मौके से भागने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। हालांकि इस विवाद में कोई घायल नहीं हुआ था जबकि पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
जाम से हलकान हो रहे राहगीर, पुलिस बेखबर
मीराभवन चौराहे से लेकर सगरा पेट्रोलपंप तक कुल चार मैरेज हाल सिटी रोड के किनारे हैं। दस दिन से रात के समय बीच सड़क पर बारातियों का नाच गाना हो रहा है इसकी वजह से सड़क पर जाम लग रहा है। पुलिस को जाम लगने की जानकारी नहीं हो रही है इससे एक से दो घंटे तक जाम में फंसे राहगीरों का दम निकल रहा है। रविवार की रात सिटी रोड पर अष्टभुजा नगर के पास जाम में फंसे एएसपी पूर्वी का पारा चढ़ा तो मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस पुलिस चौकी के सिपाहियों ने यातायात बहालकर कराने के बाद डीजे वालों को कड़ी फटकार लगाकर कार्रवाई की चेतावनी दी।