फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: All records destroyed, 143 patients came in one day

प्रतापगढ़: सारे रिकार्ड ध्वस्त, एक दिन में 143 मरीज आए सामने

Sun, 06 Sep 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: All records destroyed, 143 patients came in one day
लाकडाउन चार में छूट के बाद शनिवार को खुला बाजार। - फोटो : PRATAPGARH
जिले में शनिवार को कोरोना ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। 24 घंटे के भीतर 143 नए मरीज सामने आए। जिससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा रहा। नगर कोतवाली व दीवानी न्यायालय भी संक्रमण की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2168 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अभी तक 1482 लोग रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीज पहली बार अप्रैल में मिले, लेकिन पूरे माह तक संख्या 6 ही रही। संक्रमित मरीज ठीक होकर घर चले गए। मई, जून, जुलाई के बाद अगस्त में कोरोना का कहर जारी रहा। अभी तक जिले में एक दिन में सर्वाधिक 80 मरीज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कोरोना ने यह रिकार्ड तोड़ दिया। 24 घंटे के भीतर जिले में 143 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जिससे स्वास्थ्य महकमे के साथ ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शनिवार को आरटीपीसीआर की 774 रिपोर्ट मिली।
जिसमें 93 लोग संक्रमित निकले। इसके अलावा 47 लोग एंटीजन व 3 लोग ट्रूनाट की रिपोर्ट में संक्रमित मिले। कोरोना से नगर कोतवाली, स्वास्थ्य विभाग व दीवानी न्यायालय भी अछूता न रहा। पट्टी समेत जिले के अन्य इलाकों के लोग भी संक्रमित निकले। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि 30 व 31 अगस्त को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट मिली है। अभी 28 व 29 अगस्त को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अधिकांश लोगों को होम आइसोलेट कराया गया है। कुछ लोगों को एल वन अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है।
एसएसआई, हेड मोहर्रिर समेत 11 पुलिसकर्मी संक्रमित
कोविड- 19 के लगातार फैलाव को काबू में करने वाले कोरोना वारियर्स अब संक्रमण की गिरफ्त में आ रहे हैं। नगर कोतवाली में तैनात 11 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। 31 अगस्त को कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों का सैंपल लिया गया था। जिसकी शनिवार को रिपोर्ट मिली। इसमे एसएसआई, दरोगा, हेड मोहर्रिर, महिला आरक्षी समेत 11 पुलिसकर्मी संक्रमित निकले। नगर कोतवाल पहले से ही कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में हैं।
दीवानी न्यायालय में भी पहुंचा कोरोना
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को मिली रिपोर्ट में दीवानी न्यायालय के एक न्यायिक अधिकारी व दूसरे न्यायिक अधिकारी के परिवार के लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने सभी को दवाओं के साथ संक्रमण से राहत पाने के लिए बचाव की जानकारी भी दी है।

एक ही परिवार के 18 लोग हुए संक्रमित
आसपुर देवसरा के भीखमपुर में एक ही परिवार के 18 सदस्य संक्रमित मिले हैं। सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद देवसरा इलाके में हड़कंप मचा रहा। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed