{"_id":"5eab0d058ebc3e9021208541","slug":"pratapgarh-aijij-came-from-antics-killed-her-daughter-by-pressing-her-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"pratapgarh: हरकतों से आ गए आजिज तो मुंह दबाकर कर दी बेटी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
pratapgarh: हरकतों से आ गए आजिज तो मुंह दबाकर कर दी बेटी की हत्या
Thu, 30 Apr 2020 11:08 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी कोतवाली के जलालपुर की रहने वाली छात्रा की हत्या में पुलिस का शक सच निकला। परिवार के लोगों ने ही मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। मौका पाकर लाश को ठिकाने लगा दिया था।
मृतका की मां की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। परिवार के अन्य सदस्य पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया है।
पट्टी कोतवाली के जलालपुर निवासी शालिनी पुत्री रामप्रसाद पाल की रविवार की सुबह घर से कुछ दूर लाश मिली थी। परिवार के लोग पहले कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब शालिनी की मौत मुंह और नाक दबाने से होने की बात सामने आई तो रामप्रसाद ने 2 लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
घटना को लेकर पुलिस लगातार मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालती रही। आरोपी युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस पूछताछ करती रही। स्वॉट टीम प्रभारी ने बताया कि मृतका शालिनी के रवैए से परिवार के लोग परेशान थे।
उसकी हरकतों से आजिज आकर शनिवार की रात मां समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसका मुंह व नाक दबा दी। जिससे उसकी सांसें थम गईं। यह देख परिवार के लोगोें के होश उड़ गए। आधी रात के बाद शव को दूर फेंक दिया।
पुलिस ने गहन छानबीन के बाद परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो सब इनकार करते रहे, लेकिन बाद में पुलिस के आगे सब टूट गए। पिता व चाचा ने शालिनी की हत्या की कहानी बता दी। अभी मृतका की मां की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।