फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: After the complaint of scandal, there were 1100 deprived of electrification.

प्रतापगढ़: घपलेबाजी की शिकायत के बाद विद्युतीकरण से वंचित रह गए थे 1100 मजरे

Sun, 10 Mar 2019 08:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: After the complaint of scandal, there were 1100 deprived of electrification.
demo
 जिले में घपलेबाजी की भेंट चढ़ चुकी पं दीनदयाल विद्युतीकरण योजना में बचे 1100 मजरों का विद्युतीकरण पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था आरकेईसी को ब्लैकलिस्टेड करने के बाद करीब दो साल पहले इसकी जिम्मेदारी बजाज संस्था को दी गई थी। मगर इस संस्था ने भी विद्युतीकरण में जमकर लापरवाही बरती। टाइम लाइन की तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


यही वजह रही कि दो साल में 1100 मजरों के सापेक्ष महज 400 मजरे ही रोशन हो सके। विद्युत विभाग ने इसे संज्ञान में लेते हुए कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्टेड का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

बिजली से वंचित मजरों को रोशन करने के लिए करीब चार साल पहले सरकार द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत 5042 मजरों को चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया था। पहले चरण में 2805 मजरों के विद्युतीकरण के लिए बजट स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युतीकरण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आरकेईसी को दी गई थी। विद्युतीकरण में संस्था ने जमकर अनियमितता बरती। मानक की अनदेखी कर सूची से इतर मजरों में पेाल व तार भेज दिए। पोल व तार का हेरफेर कर मनमानी की गई। सांसद हरिवंश सिंह व विधायक धीरज ओझा ने इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्री से की। इस पर लखनऊ व वाराणसी से आईं जांच टीमों ने मजरों की पड़ताल की। कई मजरों में अनियमितता पाई गई। इस पर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता पर गाज गिरी, उन्हें निलंबित कर दिया गया।

वहीं कार्यदायी संस्था के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराते हुए उसे ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया। तक आरकेईसी ने 2805 के सापेक्ष 1705 मजरों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया था। 1100 मजरे बिजली से वंचित थे। बचे 1100 मजरों की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था बजाज इलेक्ट्रानिक्स को दी गई। लगभग दो साल का समय बीतने के बाद भी बजाज 1100 मजरों के सापेक्ष अब तक महज 400 मजरों तक ही बिजली पहुंचा सकी है। अभी भी 700 मजरों में विद्युतीकरण का कार्य नहीं शुरू हो सका है।


आलाधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा के बाद कार्यदायी संस्था पर सवाल खड़े किए। कार्य पूरा करने के लिए निर्धारित समय सीमा के साथ ही ब्लैकलिस्टेड करने तक का अल्टीमेटम दिया है। अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि बचे मजरों के विद्युतीकरण के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया जा चुका है। कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed